हैदराबाद में 7 मंजिला इमारत गिरने से 3 की मौत, 9 बुरी तरह से घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद के नानाकरामगुडा में गुरुवार रात 7 मंजिला इमारत गिरने से 3 की मौत हो गई, वहीं 9 लौग बुरी तरह घायल हैं। इमारत निर्माणाधीन बताई जा रही है। इमारत में टाइल्स लगाने और प्लंबिग का काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि जब यह इमारत गिरी उस वक्त पांच परिवार कथित तौर पर रह रहे थे।
#UPDATE Death toll in Hyderabad building collapse rises to 3 #nanakramguda
— ANI (@ANI_news) December 9, 2016
टाइल्स वर्कर और प्लंबर्स अपने परिवार समेत इसी इमारत में रह रहे थे। इनके साथ ही इस इमारत का चौकीदार भी अपने परिवार के साथ रह रहा था। हालांकि एनडीआरएफ की टीम ने मौके पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
तेलंगाना के गृहमंत्री एन नरसिम्हा रेड्डी और हैदराबाद के पुलिस प्रमुख ने बी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से किसी भी मौत की पुष्टि नहीं हुई है।
मलबे से एक बच्ची सहित दो लोगों को निकाला गया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Hyderabad: Two people including a child rescued from the collapsed building, shifted to hospital
— ANI (@ANI_news) December 9, 2016
Seven storey building collapses in Nanakramguda area of Hyderabad. More details awaited pic.twitter.com/n0uDQxYW0G
— ANI (@ANI_news) December 8, 2016