{"_id":"623f1dc64c0ee641516397ff","slug":"hyderabad-based-firm-makes-surveillance-equipment-for-security-forces-under-make-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेक इन इंडिया: हैदराबाद की ये कंपनी सुरक्षाबलों के लिए बना रही आधुनिक उपकरण ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मेक इन इंडिया: हैदराबाद की ये कंपनी सुरक्षाबलों के लिए बना रही आधुनिक उपकरण
Sat, 26 Mar 2022 07:35 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 26 Mar 2022 07:35 PM IST
सार
हैदराबाद स्थित ये कंपनी मानवरहित हवाई वाहन, ईओआईआर कैमरा, एआई आधारित इमेज प्रोसेसिंग का निर्माण कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : PTI
विस्तार
मेक इन इंडिया पहल के लिए कई कंपनियां योगदान दे रही हैं। ऐसी ही हैदराबाद की एक कंपनी देश के सुरक्षाबलों के लिए कस्टमाइज्ड निगरानी उपकरणों के अनुसंधान, डिजाइन, विकास और निर्माण में लगी है। एचसी रोबोटिक्स नाम की इस कंपनी को अमेरिका और यूरोप में स्थित अनुसंधान केंद्रों का भी सहयोग मिला है। कंपनी मानवरहित हवाई वाहन, ईओआईआर कैमरा, एआई आधारित इमेज प्रोसेसिंग का निर्माण करती है। इन सभी उपकरणों में तकनीकी का इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन
एचसी रोबोटिक्स के प्रोजेक्ट मैनेजर डॉ. दिलीप ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि हम ड्रोन, कैमरा और टीएसी टावरों का निर्माण करते हैं। हम निगरानी उद्देश्यों के लिए भारतीय सीमाओं पर इनकी आपूर्ति करते हैं। कंपनी की ड्रोन की विशेषता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यह बिना देरी लगाए बेस कैंप को लाइव फीड प्रदान किया जाता है। ये उन्नत टक्कर रोकथाम और बाधा निवारण सुविधाओं से लैस हैं जो सबसे सुरक्षित उड़ान सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने कहा कि ये ड्रोन हवाई निगरानी, सैन्य खुफिया जानकारी जुटाने, खोज एवं बचाव (एसएआर) अभियान चलाने के लिए उपयोगी हैं।
विज्ञापन
डा. दिलीप ने कहा,हम 4के (4K) रिजोल्यूशन वाले कैमरे भी बनाते हैं। एक अन्य उत्पाद एक टीएसी टावर है, जो 40 फुट लंबी कार्बन फाइबर ट्यूब है जो 40 फीट (जमीन के ऊपर) की ऊंचाई से लगभग 5 किमी के दायरे की सर्विलांस कर सकता है। यूएवी पर अनुसंधान के लिए आईआईटी हैदराबाद, आईआईआईटी-डीएम कुरनूल, एपी जैसे संस्थानों के साथ भागीदारी के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य उन्नत प्रौद्योगिकियों वाली उन्नत, नवीन और प्रौद्योगिकी सक्षम उपकरण देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन