फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   husband wife dead in rajkot of gujarat

सीढ़ियों से फिसलकर पति पर गिरी पत्नी, दोनों की मौत

Tue, 05 Jul 2016 02:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 05 Jul 2016 02:51 PM IST
विज्ञापन
husband wife dead in rajkot of gujarat

गुजरात के राजकोट में एक बेहद दुखद हादसा हुआ है, जिसमें पति-पत्नी की मौत हो गई है। इस घटना में 68 साल की एक बुजुर्ग महिला मंजुला विथलानी सीढ़ियों पर चढ़ रही थीं, लेकिन अचानक ही उनका पैर फिसल गया और वह नीचे की ओर गिरने लगीं। अधिक दुखद बात यह है कि वह फिसलकर अपने ही पति पर गिर गईं और हादसे में दोनों की ही मौत हो गई।

विज्ञापन


यह हादसा राजकोट के एक पॉश इलाके कालावाड रोड की रामधाम सोसाएटी में सुबह के समय हुआ। दरअसल मंजुला विथलानी सांस की तकलीफ से परेशान अपने बेटे को देखने के लिए निचली मंजिल से पहली मंजिल पर जा रही थीं। तभी जल्दबाजी में चढ़ने की वजह से उनका पैर फिसला और वह अपने पीछे चल रहे अपने पति के ऊपर गिर पड़ीं।

विज्ञापन

128 किलो की थीं मंजुला

husband wife dead in rajkot of gujarat

मंजुला का वजह 128 किलोग्राम था, जिसके वजह से उनके पति नटवरलाल भी सीढ़ियों पर अपनी पत्नी को नहीं संभाल सके और खुद भी  उनके साथ ही सीढ़ियों से नीचे गिर गए। इस घटना में मंजुला और नटवरलाल दोनों को कई गंभीर चोटें आई थीं, जिसके चलते उनकी मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पहली मंजिल पर रह रहे बेटे आशीष की तबियत सुबह के समय कुछ खराब हुई तो उनकी पत्नी निशा निचली मंजिल पर दवा लेने आई। निशा की आहट से मंजुला और नटवरलाल की आंख खुल गई। इसके बाद वो अपने बेटे की तबियत जानने ऊपर जाने लगीं तभी उनका संतुलन बिगड़ा और वह पीछे चल रहे अपने पर पति पर गिर गईं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed