{"_id":"5de0acec8ebc3e54dd1cffd3","slug":"husband-left-wife-and-daughter-after-14-years-came-back-and-said-this-is-not-my-child","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी और ढाई साल की बेटी छोड़ गया पति, 14 साल बाद लौटकर बोला- ये मेरी औलाद नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पत्नी और ढाई साल की बेटी छोड़ गया पति, 14 साल बाद लौटकर बोला- ये मेरी औलाद नहीं
Fri, 29 Nov 2019 11:00 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 29 Nov 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixa
गुजरात के सूरत में एक पति अपनी पत्नी और ढाई साल की बेटी को करीब 14 साल पहले छोड़कर चला गया था। लेकिन जब लौटा तो उसने बच्ची को अपनी बेटी मानने से ही इनकार कर दिया। ऐसे में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ और नौबत कोर्ट केस यहां तक कि डीएनए टेस्ट तक पहुंच गई।
विज्ञापन
दरअसल, मामला गुरुवार को सिविल अस्पताल कैंपस में तब सामने आया जब एक मां अपनी बेटी को लेकर डीएनए टेस्ट कराने वहां पहुंची थी। पति भी वहीं मौजूद था। अब डीएनए टेस्ट के बाद ही सच्चाई सामने आएगी की बेटी उसकी है या नहीं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सूरत की रहने वाली महिला नेहा बेन (बदला हुआ नाम) का पति राकेश (बदला हुआ नाम) दोनों की शादी साल 1991 में हुई थी। साल 1997 में उनकी घर बेटी ने जन्म लिया। लेकिन साल 2000 से पहले राकेश अपनी पत्नी और ढाई साल की बेटी को छोड़कर कहीं चला गया।
विज्ञापन
इसके बाद पत्नी ने पुलिस थाने और पुलिस कमिश्नर को अर्जी देखकर पति की खोजबीन कराने की मांग की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। परिवार के लोगों ने भी राकेश को मृत मान लिया। इस बीच साल 2014 में नेहा की बहन ने उसे बताया कि राकेश जिंदा है।
इसी दौरान कोर्ट में पति के खिलाफ दाखिल किए गए भरण-पोषण मामले की सुनवाई शुरू हो गई। समन मिलने पर पति भी कोर्ट में हाजिर हुआ, लेकिन उसने बेटी को अपनी मानने से इंकार कर दिया।
शादी की फोटो से की छेड़छाड़
गुरुवार को सिविल अस्पताल में डीएनए टेस्ट के लिए राकेश और उसकी बेटी का खून का नमूना लिया गया। डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट आने पर सच्चाई सामने आएगी। पत्नी नेहा ने आरोप लगाया कि राकेश ने शादी की फोटो से भी छेड़छाड़ की है। इतना ही नहीं वह मैरिज सर्टिफिकेट को भी फर्जी बता रहा है। वहीं राकेश का कहना है कि रुपये ऐंठने के लिए उस पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।