{"_id":"5d8adf778ebc3e01390a803e","slug":"hurricane-hika-weak-in-next-six-hours-says-meteorological-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"तूफान 'हिका' अगले छह घंटों में हो सकता है कमजोर: मौसम विभाग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तूफान 'हिका' अगले छह घंटों में हो सकता है कमजोर: मौसम विभाग
Wed, 25 Sep 2019 09:34 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 25 Sep 2019 09:34 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
ओमान के पास स्थित चक्रवाती तूफान 'हिका' 25 सितंबर तक हेमा के पास स्थित हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है कि ओमान के पास स्थित चक्रवाती तूफान 'हिका' 25 सितंबर को सुबह 5:30 बजे हेमा से लगभग 70 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।
विज्ञापन
India Meteorological Dept: Cyclonic Storm ‘HIKAA’ over Oman lay centered at 0530 hrs IST of 25th September about 70 km southwest of Haima. It is likely to move west-southwestwards, weaken into a depression in next six hours and into a well-marked low in subsequent six hours.
— ANI (@ANI) September 25, 2019विज्ञापन
तूफान के पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है, अगले छह घंटों में इसके कमजोर होने की संभावना है।
चक्रवात ‘हिका’ अरब सागर के पश्चिम की ओर बढ़ते हुए बेहद भीषण चक्रवात में तब्दील हो गया था और इसके मंगलवार को ओमान तट पार करने की संभावना थी। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विभाग ने गुजरात के मछुआरों को मछली पकड़ने के लिए समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी थी क्योंकि वहां बुधवार सुबह तक मौसम बेहद खराब रहने की आशंका थी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक बुलेटिन में बताया कि भीषण चक्रवात हिका पिछले छह घंटे से 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम की ओर बढ़ रहा था और यह उत्तर-पश्चिम तथा निकट के पश्चिम-मध्य अरब सागर की ओर बढ़ते हुए बेहद भीषण चक्रवात में तब्दील हो गया था।