{"_id":"59f53a484f1c1bcc538b99e8","slug":"hunt-of-39-missing-indians-in-iraq-over-vk-singh-says-no-positive-results","type":"story","status":"publish","title_hn":" इराक: लापता 39 भारतीयों का नहीं मिला कोई सुराग, सरकार ने खत्म किया तलाशी अभियान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इराक: लापता 39 भारतीयों का नहीं मिला कोई सुराग, सरकार ने खत्म किया तलाशी अभियान
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
लापता लोगों के परिवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इराक में लापता हुए 39 भारतीयों की तलाश पर गए विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह को उन लोगों का कोई सुराग नहीं मिला। इस वजह से सिंह ने उन लोगों को ढूंढने के मिशन को खत्म करने की घोषणा कर दी है। वीके सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अब सरकार को सिर्फ डीएनए सैंपल पर आश्रित रहना होगा जो उन लोगों में से कुछ के परिवारवालों से लिए गए थे।
विज्ञापन
ये 39 भारतीय 2014 में लापता हुए थे, उस वक्त इराक और सीरिया पर आतंकी संगठन आईएस का कब्जा था। तब से सरकार उनको ढूंढने की कोशिश कर रही है। सिंह उन लोगों से जुड़ी जानकारी लेने इराक के मोसुल और बदूश शहर भी जाने वाले थे जहां वह अपने पिछले दौरे पर नहीं जा पाए थे क्योंकि तब वहां आईएस का कब्जा हुआ करता था। लापता लोगों से जुड़ी आखिरी जानकारी वहीं से आई थी।
विज्ञापन
ISIS की उल्टी गिनती शुरू, कभी तमिलनाडु जितने इलाके पर था कब्जा, अब घटकर रह गया इतना
विज्ञापन
सिंह ने बताया कि लापता भारतीयों को हर उस जगह खोजा गया जहां उनके होने का अंदेशा था, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। सिंह भारत वापस आ गए हैं लेकिन इराक में मौजूद भारतीय दूतावास उन लोगों को खोजने का अभियान जारी रखेगा।
बता दें कि इराक के विदेश मंत्री इब्राहिम अल जाफरी जब जुलाई में भारत दौरे पर आए थे तो उन्होंने साफ कह दिया था कि उन 39 भारतीयों के बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वे जिंदा हैं भी या नहीं। पंजाब का एक शख्स (हरजीत) जो जून 2014 में आईएस के चंगुल से भागकर भारत आया था उसने भी दावा किया था कि सभी 39 भारतीयों को मार दिया गया है। अगवा 39 भारतीयों में से ज्यादातर पंजाब के ऐसे परिवारों से हैं जिनकी आर्थिक स्थिति खराब है।