{"_id":"5d9071018ebc3e93ce4faf3a","slug":"hundreds-of-prisoners-will-be-released-on-the-150th-birth-anniversary-of-mahatma-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर सैकड़ों कैदियों को किया जाएगा रिहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर सैकड़ों कैदियों को किया जाएगा रिहा
Sun, 29 Sep 2019 02:40 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 29 Sep 2019 02:40 PM IST
विज्ञापन
महात्मा गांधी(फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर हत्या, बलात्कार और भ्रष्टाचार के अपराधों को छोड़कर छिटपुट मामलों के सैकड़ों दोषियों को रिहा किया जाएगा। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि दो अक्तूबर को करीब 600 कैदियों को रिहा किया जा सकता है। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश की सरकारों के सहयोग से गृह मंत्रालय अंतिम सूची तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाने के लिए कैदियों को विशेष छूट देने की योजना के तहत अभी तक 1,424 कैदियों को राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेशों ने रिहा किया है। इन्हें दो अक्तूबर 2018 और छह अप्रैल 2019 को दो चरणों में रिहा किया गया।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि तीसरे चरण के तहत इस साल दो अक्तूबर को कैदियों को रिहा किया जाएगा। पिछले साल सरकार द्वारा घोषित की गई अपराध-क्षमा योजना के तहत हत्या, बलात्कार या भ्रष्टाचार के मामलों में दोषी ठहराए गए कैदियों को रिहा नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन