{"_id":"623b21d62e8a8c4a3e76b0f8","slug":"hundreds-of-aap-members-join-bjp-in-gujarat-ahead-of-kejriwal-mann-visit-aap-rubbishes-claim","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: आप के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल, रोड शो से पहले केजरीवाल को झटका ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: आप के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल, रोड शो से पहले केजरीवाल को झटका
Wed, 23 Mar 2022 07:04 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 23 Mar 2022 07:04 PM IST
सार
भाजपा ने एक विज्ञप्ति में कहा कि बड़ी संख्या में आप के पदाधिकारी और गुजरात के 11 जिलों के पार्टी सदस्य बुधवार को पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुए। हालांकि आप ने इसे खारिज कर दिया।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-अरविंद केजरीवाल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांधीनगर में पार्टी मुख्यालय में पदाधिकारियों सहित आम आदमी पार्टी (आप) के सैकड़ों सदस्य बुधवार को गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भगवंत मान के दौरे से कुछ दिन पहले ये घटनाक्रम हुआ। दोनों नेताओं की अहमदाबाद में एक रोड शो करने की योजना है।
विज्ञापन
आप ने खारिज किया, कहा- हमारी पार्टी से नहीं जुडे़ थे
आप के स्थानीय नेताओं ने इसे झूठा कहकर खारिज कर दिया और कहा कि उसके कुछ निलंबित सदस्यों को छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले अन्य लोग कभी भी अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी से जुड़े नहीं थे। भाजपा ने कहा कि गुजरात इकाई के प्रमुख सीआर पाटिल की मौजूदगी में राज्य भाजपा मुख्यालय 'कमलम' में आयोजित एक समारोह में सैकड़ों लोगों ने 'आप' की टोपी उतार दी और भगवा पहन ली। पाटिल ने उनमें से कई का भगवा स्कार्फ से स्वागत किया।
विज्ञापन
भाजपा का दावा, 11 जिलों के आप सदस्य हुए शामिल
भाजपा ने एक विज्ञप्ति में कहा कि बड़ी संख्या में आप के पदाधिकारी और गुजरात के 11 जिलों के पार्टी सदस्य बुधवार को पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुए। अखंडवादी राष्ट्रवादी सेवादल के एक नेता और उनके समर्थक भी भगवा पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा के वरिष्ठ नेता रजनी पटेल ने कहा कि इन लोगों ने देखा है कि हमारे प्रधानमंत्री देश के विकास और सुरक्षा और आम आदमी के उत्थान के लिए कैसे काम कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी में शामिल होने के लिए भाजपा से संपर्क किया और आज उन्हें शामिल किया गया।
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने दावा किया कि वह आप के तालुका अल्पसंख्यक मोर्चे का अध्यक्ष है और बुधवार को भाजपा में शामिल हो गया। उन्होंने कहा कि आप ने उन्हें निलंबित नहीं किया है। उन्होंने दावा किया कि आप भ्रष्टाचार से भरी पार्टी है। आप में पदों की पेशकश केवल उन लोगों को की जाती है जो पैसे की पेशकश करते हैं, जो मुझे पसंद नहीं है। यही कारण है कि मैंने औपचारिक रूप से आप छोड़ने का फैसला किया है। एक अन्य शख्स ने कहा कि अगर सैकड़ों लोग आप की नीतियों का विरोध कर रहे हैं तो इसका मतलब कुछ गड़बड़ है।