फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Humanity shamed wife Sold husband kidney for 10 lakh rupees ran away with friend with the money

इंसानियत शर्मसार: 10 लाख रुपये में बिकवा दी पति की किडनी, पैसे लेकर दोस्त के साथ भागी

Mon, 03 Feb 2025 08:21 AM IST
ज्योति भास्कर एजेंसी, कोलकाता
एजेंसी, कोलकाता Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 03 Feb 2025 08:21 AM IST
सार

इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना पश्चिम बंगाल से सामने आई है। 10 लाख रुपये में पति की किडनी बिकवाने के बाद पत्नी पैसे लेकर दोस्त के साथ भाग गई। आरोपी ने बेटी का अच्छे स्कूल में दाखिले के नाम पर किडनी देने का दबाव बनाया।

विज्ञापन
Humanity shamed wife Sold husband kidney for 10 lakh rupees ran away with friend with the money
किडनी (प्रतीकात्मक) - फोटो : Adobe stock

विस्तार

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक महिला ने अपनी बेटी की शिक्षा के लिए पैसे जुटाने के लिए अपने पति को 10 लाख रुपये में अपनी किडनी बेचने के लिए मजबूर किया। बाद मे वह एक अन्य व्यक्ति के साथ पूरी नकदी लेकर भाग गई। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को कहा, सांकराइल में रहने वाले परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन


पति को 10 लाख में अपनी किडनी बेचनी पड़ी
शिकायत के मुताबिक, महिला पिछले एक साल से अपना घर बेहतर तरीके से चलाने और अपनी 12 साल की बेटी को अच्छे स्कूल में दाखिला दिलाने के लिए अपने पति पर उसकी किडनी बेचने का दबाव बना रही थी। ताकि कुछ पैसे कमाए जा सकें। अपनी पत्नी पर भरोसा करते हुए आदमी ने 10 लाख में अपनी किडनी बेच दी।
विज्ञापन


अलमारी में रखी 10 लाख रुपये की पूरी रकम
पिछले महीने हुई सर्जरी के बाद वह शख्स पैसे घर ले आया। उसकी पत्नी ने उसे जल्दी ठीक होने के लिए आराम करने और घर से बाहर न निकलने के लिए कहा। आदमी ने कहा, एक दिन वह घर से निकली और वापस नहीं लौटी। बाद में पता चला कि उसने अलमारी में रखी 10 लाख रुपये की पूरी रकम और कुछ चीजें गायब कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकदमा दायर करने की धमकी भी दी
बाद में पता चला कि वह कोलकाता के उत्तरी उपनगर बैरकपुर में एक घर में रह रही है। वह एक अन्य व्यक्ति के साथ भाग कर उसके घर पर रह रही है। परिजनों ने  बताया कि जब वह वहां पहुंचे तो महिला के प्रेमी ने दोनों के बीच तलाक के लिए मुकदमा दायर करने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed