{"_id":"61f37402bd57c460bd800add","slug":"human-trafficking-on-us-canada-border-four-indians-identified-who-died-due-to-freezing-in-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका-कनाडा बॉर्डर: ठंड में जमने से मरे चार भारतीयों की हुई पहचान, मानव तस्करी से जुड़ा है मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमेरिका-कनाडा बॉर्डर: ठंड में जमने से मरे चार भारतीयों की हुई पहचान, मानव तस्करी से जुड़ा है मामला
Fri, 28 Jan 2022 10:11 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 28 Jan 2022 10:11 AM IST
सार
मृतकों की पहचान जगदीश बलदेवभाई पटेल (39), वैशालीबेन जगदीशकुमार पटेल (37), विहांगी जगदीशकुमार पटेल (11) और धर्मिक जगदीशकुमार पटेल (3) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में अमेरिका-कनाडा बॉर्डर पर मानव तस्करी से जुड़े मामले में मृत चार भारतीयों की पहचान कर ली गई है। जानकारी के मुताबिक, ये सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। मैनिटोबा की रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान जगदीश बलदेवभाई पटेल (39), वैशालीबेन जगदीशकुमार पटेल (37), विहांगी जगदीशकुमार पटेल (11) और धर्मिक जगदीशकुमार पटेल (3) के तौर पर हुई है। सभी एक ही परिवार के सदस्य थे, जो 19 जनवरी को कनाडा-अमेरिका सीमा से लगभग 12 मीटर दूर मैनिटोबा के इमर्सन के पास मृत मिले थे।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक, यह परिवार पिछले कुछ समय से कनाडा में था, लेकिन उन्हें कोई गाड़ी से सीमा पार ले जा रहा था। जहां, उनकी मौत होने पर वह उन्हें छोड़कर चला गया। इसलिए यह मामला मानव तस्करी से जुड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल
कनाडा के अधिकारियों ने पहले बताया था कि मरने वालों में एक वयस्क पुरुष, महिला, किशोर पुरुष व शिशु शामिल है। हालांकि, बात में अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में एक किशोरी लड़की और एक बच्चा शामिल है। इन चारों का 26 जनवरी को पोस्टमार्टम किया गया था, जिसमें ठंड से जमने के कारण उनकी मौत की पुष्टि की गई थी।
विज्ञापन
परिवार को दी गई सूचना
अधिकारियों ने बताया कि मृतकों के परिवार को इसकी सूचना दे दी गई है। टोरंटों में भारतीय दूतावास मृतक परिवार के संपर्क में है और उन्हें हर प्रकार की सहायता प्रदान की जा रही है।