फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   " Human shield " to help fleeing IS militants

'मानव कवच' की मदद से भाग रहे आईएस लड़ाके

Fri, 19 Aug 2016 05:20 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Fri, 19 Aug 2016 05:20 PM IST
विज्ञापन
 " Human shield " to help fleeing IS militants
सीरिया - फोटो : BBC

उत्तरी सीरिया के शहर मनबिज से सुरक्षित बाहर निकलने के लिए इस्लामिक स्टेट के लड़ाके आम नागरिकों को सुरक्षा कवच के तौर पर इस्तेमाल करते हुए देखे गए हैं।

विज्ञापन


इस शहर के ऊपर से ली गई तस्वीर के बारे में जानकारी देते हुए सीरियन डेमोक्रेटिक सेना (एसडीएफ़) का कहना था कि इस तस्वीर में सैकड़ों की संख्या में वाहनों का काफिला देखा जा सकता है और ये तस्वीरें शुक्रवार को ली गई थीं।
विज्ञापन


अमरीकी समर्थित कुर्द और अरब लड़ाकों के गठबंधन इन वाहनों पर हमला करने से बच रहे हैं क्योंकि अपनी सुरक्षा के लिए आईएस ने इन वाहनों में आम नागरिकों को बिठाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि चरमपंथी उत्तर में तुर्की सीमा की ओर जा रहे हैं। एसडीएफ के लड़ाकूओं ने अमरीकी नेतृत्व वाले हवाई हमलों और विशेष सेना बलों के सहयोग से मनबिज पर पूरा नियंत्रण कर लिया है। ये संघर्ष करीब 10 हफ्ते तक चला था।

बगदाद में स्थित अमरीकी नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रवक्ता कर्नल क्रिस गर्वर का कहना था कि जैसे ही इस्लामिक स्टेट को ये अंदाजा हुआ कि उनके हाथ से हालात निकल रहा है , करीब 100 से 200 चरमपंथियों ने अपने परिवारों, समर्थकों को इकट्ठा किया और आम नागरिकों को बंधक बना लिया।


उनका कहना था कि इसके बाद चरमपंथियों ने हर वाहन में आम नागरिकों को बैठा दिया और उनका काफिला उत्तर की ओर जा रहा था।

कर्नल क्रिस गर्वर का कहना था, "ये लोग हमारे लिए लड़ाकू नहीं थे। हमने उन पर गोलियां नहीं चलाई। हम सिर्फ उनको देखते रहे।" शनिवार को सैकड़ों की संख्या में आम नागरिकों को रिहा किया गया वहीं कुछ अन्य बच निकले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed