{"_id":"610ef1938ebc3e76b1389764","slug":"human-rights-commission-notice-to-delhi-maharashtra-and-karnataka-on-the-bad-condition-of-those-performing-last-rites-of-corona-victims","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवाधिकार आयोग: कोरोना पीड़ितों का अंतिम संस्कार करने वालों के बुरे हाल पर दिल्ली, महाराष्ट्र और कर्नाटक को नोटिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मानवाधिकार आयोग: कोरोना पीड़ितों का अंतिम संस्कार करने वालों के बुरे हाल पर दिल्ली, महाराष्ट्र और कर्नाटक को नोटिस
Sun, 08 Aug 2021 02:18 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 08 Aug 2021 02:18 AM IST
सार
- आयोग ने तीनों राज्यों के मुख्य सचिवों और श्रम विभाग को इस मामले में संज्ञान लेकर रिपोर्ट मांगी
- कोरोना काल में हो रही मौतों के बीच श्मशान घाट, कब्रिस्तान में काम करने वाले लोगों की बदहाली है चिंता का विषय
विज्ञापन
human rights commission
विस्तार
कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान बड़ी संख्या में मरीजों के मरने से अंतिम संस्कार करने वालों की बदतर हालत पर मानवाधिकार आयोग ने दिल्ली, महाराष्ट्र और कर्नाटक सरकार को नोटिस जारी किया है। आयोग ने तीनों राज्यों के मुख्य सचिवों और श्रम विभाग को इस मामले में संज्ञान लेकर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
मानवाधिकार आयोग ने मुख्य सचिवों से तलब की रिपोर्ट
आयोग को इन लोगों की बदहाली की शिकायतें मिलीं थीं। इस पर आदेश जारी कर आयोग ने कहा, हमारे पास आई शिकायतें गंभीर हैं, इनमें मानवाधिकारों का उल्लंघन साफ दिख रहा है। कोरोना काल में बड़ी संख्या में हो रही मौतों के बीच श्मशान घाट, कब्रिस्तान में काम करने वाले लोगों की बदहाली चिंता का विषय है।
विज्ञापन
इन्हें वक्त पर वेतन नहीं मिलने, श्मशान घाटों पर विषम परिस्थितियों में काम करने की मजबूरी आदि पर सरकार की ओर से ध्यान नहीं दिया जाना दुखद है। आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका देकर यह मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन