फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   human bones discovered near a residential compound in Kumpala, Mangaluru

कर्नाटक: मंगलूरू में एक आवासीय परिसर के पास मिली मानव हड्डियां, सच जानकर पुलिस भी रह गई सन्न

Mon, 31 Mar 2025 09:24 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 31 Mar 2025 09:24 PM IST
सार

मंगलूरू में एक आवासीय परिसर के पास एक पैकेट में मानव हड्डियां मिलने के बाद इलाके में हडकंप मच गया।  यह घटना तब सामने आई जब एक युवक किराए पर ली गई अपनी ड्रेस खोज रहा होता है। जो  स्थानीय संगठन के कार्यक्रम के बाद खो गई थी।

विज्ञापन
human bones discovered near a residential compound in Kumpala, Mangaluru
कर्नाटक पुलिस - फोटो : एक्स

विस्तार

कर्नाटक के मंगलूरू में एक आवासीय परिसर के पास एक पैकेट में मानव हड्डियां मिलने के बाद इलाके में हडकंप मच गया।  घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में ले लिया। ये मानव हड्डियां शनिवार रात को एक निवासी द्वारा दी गई सूचना के बाद बरामद की गईं थी।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में पता चला कि ये हड्डियां गलती से एक महिला द्वारा एक रिटायर्ड डॉक्टर के आवास से ले जाई गई थीं। महिला ने हाल ही में डॉक्टर के खाली किए गए घर से घरेलू सामान को स्थानांतरित किया था। अनजाने में एक पैकेट में संग्रहित प्रयोगशाला-प्रोसेस्ड हड्डियां भी ले आई थीं। जब महिला को यह एहसास हुआ कि हड्डियां की जरूरत नहीं है तो उसने उन्हें अपने घर के पास फेंक दिया।
विज्ञापन


यह घटना तब सामने आई जब एक युवक किराए पर ली गई अपनी ड्रेस खोज रहा होता है। जो  स्थानीय संगठन के कार्यक्रम के बाद खो गई थी। उसी वक्त उसे सड़क के किनारे एक पैकेट पड़ा मिला। उसने जब उसे खोलकर देखा तो उसमें मानव हड्डियां थी। जिसके देखकर वह सन्न रह गया। इसके बाद उसने पैकेट मिलने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 अनजाने में उसके द्वारा खोजी गई इन हड्डियों की जानकारी स्थानीय लोगों को हुई तो वे भी मौके पर इकट्ठे हो गए। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने आगे की जानकारी जुटाने और यह निर्धारित करने के लिए जांच शुरू कर दी है कि क्या कोई कानूनी उल्लंघन शामिल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed