फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Human blood as offering for goddess Kali in Kaliyoot Festival in Thiruvananthapuram, Kerala

इंसानी खून जुटाने लगा मंदिर प्रशासन, मां काली को खुश करने के लिए रखी ये बड़ी शर्त

Thu, 08 Mar 2018 05:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केरल Updated Thu, 08 Mar 2018 05:13 PM IST
विज्ञापन
 Human blood as offering for goddess Kali in Kaliyoot Festival in Thiruvananthapuram, Kerala

केरल के एक मंदिर में लोगों से ऐसी अपील की गई है जिसे सुनकर या पढ़कर यह चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया के जरिए मंदिर प्रशासन की एक मांग सामने आई है। दरअसल केरल के श्री विद्वरी वैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं से यह मांग की गई है कि वो मां काली के लिए अपना खून दान करें। तिरुवनंतपुरम से 30 किमी. की दूरी पर स्थित इस मंदिर का कहना है कि वो मां काली का 'रक्त अभिषेक' श्रद्धालुओं द्वारा दान किए खून से ही करेंगे।

विज्ञापन


केरल के कालीयूत त्योहार पर वर्षों से मां काली का रक्त अभिषेक किया जाता रहा है। इस बार 12 मार्च से 23 मार्च तक चलने वाले इस त्योहार में श्री विद्वरी वैद्यनाथ मंदिर की यह अपील लोगों में चर्चा का विषय बन गया है। हालाकि मंदिर प्रशासन की तरफ से लोगों को समझाने के लिए प्रचार में कई बातें कही गईं हैं। 
विज्ञापन

 

 Human blood as offering for goddess Kali in Kaliyoot Festival in Thiruvananthapuram, Kerala

मंदिर प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि वो श्रद्धालुओं से नाम मात्र खून दान की उम्मीद करते हैं। मंदिर प्रशासन का कहना है कि जैसे लोग अपनी खून जांच के लिए सिरिंज में ही थोड़ा खून देते हैं, उसी तरह मां काली के लिए श्रद्धालु थोड़ा-थोड़ा खून देकर इस कार्यक्रम को भव्य बनाने में सहयोग करें। 

मंदिर की यह अपील सुंदरन नाम के एक शख्स के फेसबुक पोस्ट से लोगों के सामने आया है। जिसके बाद लोगों में इस मंदिर प्रशासन की अपील पर बातें हो रही हैं। अब देखना है कि मंदिर प्रशासन के इस अपील को लोग कैसे लेते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed