फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Huge rush at Sabarimala temple as pilgrimage season begins

सबरीमाला: वार्षिक पूजा शुरू होते ही प्रवेश पर मचा घमासान, भाजपा का आरोप- केरल सरकार जानबूझकर विवाद खड़ा कर रही

Fri, 18 Nov 2022 05:16 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, चेन्नई।
एजेंसी, चेन्नई। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 18 Nov 2022 05:16 AM IST
सार

केरल के भाजपा अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार दुर्भावनापूर्ण मकसद से पुलिस को दी गई पुस्तिका में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लेख किया है। यदि वामपंथी सरकार का सभी तीर्थयात्रियों के लिए प्रवेश संबंधी निर्देश के पीछे कोई विशेष इरादा है, तो बेहतर होगा इसे शुरुआती स्तर पर ही खत्म कर दिया जाए।

विज्ञापन
Huge rush at Sabarimala temple as pilgrimage season begins
सबरीमाला मंदिर। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सबरीमाला मंदिर में वार्षिक पूजा उत्सव (मंडलम मकरविलक्कू) शुरू होते ही हंगामा खड़ा हो गया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि केरल की वामपंथी सरकार जानबूझकर विवाद खड़ा करना चाहती है।असल में राज्य के गृह मंत्रालय ने मंदिर पर तैनात किए गए पुलिसकर्मियों को एक आचरण पुस्तिका दी है, जिसमें लिखा है कि सुप्रीम कोर्ट के सितंबर 2018 के आदेश के मुताबिक सभी तीर्थयात्रियों को प्रवेश करने दिया जाए।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने आदेश में महिलाओं को प्रवेश की अनुमति दी थी, जबकि पारंपरिक तौर पर मंदिर में महिलाओं का प्रवेश वर्जित है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी मंदिर में महिलाओं को प्रवेश नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन


भाजपा के आरोपों पर सरकार ने दिया जवाब
केरल के भाजपा अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार दुर्भावनापूर्ण मकसद से पुलिस को दी गई पुस्तिका में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लेख किया है। यदि वामपंथी सरकार का सभी तीर्थयात्रियों के लिए प्रवेश संबंधी निर्देश के पीछे कोई विशेष इरादा है, तो बेहतर होगा इसे शुरुआती स्तर पर ही खत्म कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर सरकार मंदिर को फिर से युद्ध क्षेत्र बनाना और लोगों की भावनाओं को भड़काना चाहती है तो बता दें कि अभी हम कुछ भी नहीं भूले हैं। सरकार को भी याद होगा कि आखिर में उसे पीछे हटना पड़ा था। भाजपा के आरोपों पर जवाब देते हुए राज्य के देवास्वोम मंत्री के राधाकृष्णनन ने कहा कि सरकार ने कुछ भी दुर्भावना के साथ नहीं किया है। यदि निर्देशों में कोई चूक हुई है तो इसे वापस लेने के निर्देश दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed