फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   HRD ministry released NIRF rankings 2018 IISc Bangalore best university in India 

IISC बंगलूरू देश की सबसे टॉप यूनिवर्सिटी, मिरांडा हाउस नंबर वन कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट

Wed, 04 Apr 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 04 Apr 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
HRD ministry released NIRF rankings 2018 IISc Bangalore best university in India 

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने मंगलवार को NIRF इंडिया के द्वारा तैयार रैंकिंग-2018 का तीसरा संस्करण जारी किया है। एचआरडी मिनिस्टर प्रकाश जावड़ेकर ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान देश भर में शैक्षिक संस्थानों की रैंकिंग लिस्ट जारी की है। 

विज्ञापन


इसमें इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISC), बंगलूरू इस साल भारत की सबसे बेस्ट यूनिवर्सिटी और दिल्ली का मिरांडा हाउस सर्वश्रेष्ठ कॉलेज के रूप में चुना गया है। इसके अलावा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी), मद्रास सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग कॉलेज और आईआईएम, अहमदाबाद सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन संस्थान के रूप में चुना गया है।
विज्ञापन


बता दें कि इस बार मंत्रालय ने रैकिंग 9 कैटेगरी में जारी की गई है- 1. ओवरऑल 2. यूनिवर्सिटी 3. इंजीनियरिंग 4.कॉलेज 5. मैनेजमेंट 6. फार्मेसी 7. मेडिकल 8. आर्किटेक्चर 9. लॉ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के कई कॉलेज, जो साल 2017 में रैंकिंग में शामिल नहीं हुए थे, उन्होंने इस साल सूची में शामिल होने के लिए पहली बार आवेदन किया था। इस साल मैदान में 3,954 संस्थान थे या पिछले साल के मुकाबले 745 अधिक आवेदक थे। इस वर्ष तकरीबन 3,954 संस्थानों ने इस रैंकिंग सिस्टम में हिस्सा लिया था, जो पिछले साल के मुकाबले 745 आवेदक अधिक थे। बता दें कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISC), बंगलूरू ने पिछले साल भी टॉप विश्वविद्यालय रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया था। 


उल्लेखनीय है कि 2017 में भी मिरांडा हाउस को कॉलेज श्रेणी में शीर्ष स्थान मिला था। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने 2016 में इस रैंकिंग प्रणाली की शुरूआत की थी। 

यहां देंखे पूरी लिस्ट- (जनरल ओवर ऑल (टॉप-10) रैंकिंग 2018)

1.इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बंगलूरू
2. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी), मद्रास
3. आईआईटी, बॉम्बे
4. आईआईटी, दिल्ली
5. आईआईटी, खड़गपुर
6. जेएनयू
7. आईआईटी, कानपुर
8. आईआईटी, रुड़की
9. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय    
10 अन्ना यूनिवर्सिटी, चेन्नई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed