फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   HRD Ministry clears, There is no recognition to Board of Higher Secondary Education Delhi

मानव संसाधन मंत्रालय ने साफ किया, ‘बोर्ड ऑफ हायर सेकंडरी एजुकेशन दिल्ली’ को कोई मान्यता नहीं

Fri, 26 Jul 2019 09:43 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Fri, 26 Jul 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
HRD Ministry clears, There is no recognition to Board of Higher Secondary Education Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने शुक्रवार को परामर्श जारी कर यह सूचित किया कि ‘बोर्ड ऑफ हायर सेकंडरी एजुकेशन, दिल्ली’ के नाम से चल रहे एक फर्जी बोर्ड ने समूचे देश में 10 हजार से अधिक छात्रों के साथ धोखाधड़ी की है। इस नाम से किसी बोर्ड को कोई मान्यता नहीं दी गई है।

विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा, ‘ऐसा पता चला है कि ‘बोर्ड ऑफ हायर सेकंडरी एजुकेशन, दिल्ली’ के नाम से एक संगठन चलाया जा रहा है, जो खुद को हमासे मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड होने का दावा करता है। इस बारे में संबंधित तथ्यों की जांच-पड़ताल पर यह पता चला है कि कथित बोर्ड के पक्ष में हमने ऐसा कोई पत्र जारी नहीं किया है जैसा दावा किया जा रहा है।’ 
विज्ञापन


इसके अनुसार, ‘ये दोनों पत्र पूरी तरह से फर्जी और मनगढ़ंत हैं। स्पष्ट किया जाता है कि उक्त संगठन को मान्यता देने के संदर्भ में मंत्रालय ने ऐसा कोई पत्र कभी भी जारी नहीं किया है।’ बता दें कि दिल्ली पुलिस ने पिछले साल दिसंबर में फर्जी बोर्ड चलाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया, ‘गिरोह ने उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, छत्तीसगढ़ और अन्य कई राज्यों से 10 हजार से अधिक छात्रों के साथ धोखाधड़ी की है। यह फर्जी बोर्ड देश में विभिन्न राज्यों के प्रतिष्ठित संस्थानों से उच्च शिक्षा के दस्तावेज भी उपलब्ध कराता था।’ मंत्रालय ने सभी छात्रों, अभिभावकों और अन्य पक्षकारों को फर्जी बोर्ड के साथ किसी भी तरीके से नहीं जुड़ने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed