{"_id":"57880b2a4f1c1b737e13d97d","slug":"hrd-ministry-clears-nod-for-three-central-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: रायबरेली सहित तीन केन्द्रीय विद्यालयों को मंत्रालय ने दी मंजूरी ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
खुशखबरी: रायबरेली सहित तीन केन्द्रीय विद्यालयों को मंत्रालय ने दी मंजूरी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 15 Jul 2016 03:29 AM IST
विज्ञापन
मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि उत्तर प्रदेश के रायबरेली सहित तीन केन्द्रीय विद्यालयों को मंजूरी दी गई है। रायबरेली के रेलवे कोच फैक्ट्री में नया केन्द्रीय विद्यालय खुलेगा जबकि पीलीभीत के केन्द्रीय विद्यालय में जगह की कमी को देखते हुए दोनों शिफ्ट में चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा मध्य प्रदेश के तेकनपुर में भी एक नया केन्द्रीय विद्यालय शुरू करने का फैसला लिया गया है। मानव संसाधन विकास मंत्री ने पत्रकारों से मंत्रालय के कामकाज के संबंध भी जानकारी ली। पत्रकारों से बातचीत में मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा कि वैसे विद्यार्थी जो मेडिकल में दाखिले के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (नीट) दिया हो और नीट टू के लिए भी आवेदन किया हो लेकिन फीस जमा नहीं करा पाए हों उनके लिए नीट वन ही मान्य होगा।
विज्ञापन
वैसे विद्यार्थी जिन्होंने नीट वन दिया हो नीट टू का फॉर्म भी भरा हो लेकिन वे परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते उनके लिए नीट वन मान्य होगा। इसके अलावा भी यदि नीट को लेकर किसी तरह की भ्रम की स्थिति आती है तो उस समस्या का भी समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन