फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   how vijay mallya celebrate rcb win

सरकारी बैंकों का 9000 करोड़ लेकर भागा माल्या, ऐसे मना रहा है आरसीबी की जीत का जश्न

Wed, 25 May 2016 03:04 PM IST
सचिन यादव /अमर उजाला, दिल्ली
सचिन यादव /अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 25 May 2016 03:04 PM IST
विज्ञापन
how vijay mallya celebrate rcb win
विजय माल्या आईपीएल-9 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू की जीत का जश्न अपने ही अंदाज में मना रहा - फोटो : PTI
देश के सरकारी बैंकों का 9000 करोड़ रुपए लेकर विदेश भाग गया विजय माल्या आईपीएल-9 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू की जीत का जश्न अपने ही अंदाज में मना रहा है। गौरतलब है कि भारत के विदेश मंत्रालय और प्रवर्तन निदेशालय के नोटिस के बावजूद विजय माल्या अभी तक भारत भी नहीं आया है। 
विज्ञापन


विजय माल्या रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू की जीत का जश्न सोशल मीडिया साइट पर मना रहा है। सोशल मीडिया साइट पर आरसीबी की जीत के बाद ट्वीट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। इससे पहले भी विजय माल्या आरसीबी की जीत पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कह चुके हैं कि मैं बहुत खुश हूं कि दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को अपनी टीम में रख पाया हूं।
विज्ञापन


http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/vijay-mallaya-1-990_574550256332b.jpg
विज्ञापन
विज्ञापन



http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/vijay-mallaya-2-990_5745507489edf.jpg


आपको बताते चले कि भारतीय बैंकों का 9,000 करोड़ रुपए चुकाए बिना विदेश भाग गए विजय माल्या तीसरी बार भी ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए हैं। प्रवर्तन के नोटिस का जवाब देने के लिए विजय माल्या ने अब मई तक का समय मांगा है। माल्या ने कहा कि उन्हें समय दिया जाए जिससे वो निजी तौर पर प्रस्तुत हो सकें। गौरतलब है कि 9000 करोड़ के लोन घोटाले के मामले में मार्च में प्रवर्तन निदेशालय ने माल्या को नोटिस जारी किया था। 

ईडी के अधिकारियों का कहना है कि माल्या ने मुंबई में केस के जांच अधिकारी को सूचित कर दिया था कि उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जारी कानूनी कार्रवाई की वजह से वह निजी तौर पर शनिवार को उपस्थित नहीं हो पाएंगे। विदेश मंत्रालय विजय माल्या का पासपोर्ट पहले ही जब्त कर चुका है।

यह समझा जा रहा है कि मई तक का वक्त मांगने के साथ ही माल्या ने अधिकारियों को इस की भी सूचना दी है कि उनके बैंक लोन से संबंधित मामले फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में चल रहे हैं और वह अपनी टीम के साथ मिलकर कर्ज को चुकाने की कोशिश में लगे हुए हैं। यही वजह है कि वह थोड़ा और वक्त मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed