फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   How much will your life change in Lockdown 5, What activities will be open and what will be exempted

लॉकडाउन 5.0 में कितनी बदलेगी आपकी जिंदगी? कहां छूट और कहां रह सकती है रोक

Thu, 28 May 2020 07:55 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 28 May 2020 07:55 PM IST
सार

  • व्यापारी चाहते हैं बाजार खोलने का समय बढ़ाया जाए
  • मॉल और जिम को भी खोलने की होने लगी है मांग
  • स्कूलों को खोलने और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर जारी रह सकता है प्रतिबंध

विज्ञापन
How much will your life change in Lockdown 5, What activities will be open and what will be exempted
कनॉट प्लेस - फोटो : सोशल मीडिया (फाइल)

विस्तार

लॉकडाउन 4.0 अगले तीन दिन में खत्म हो रहा है। ऐसे में यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या एक जून से लॉकडाउन 5.0 की शुरुआत हो जाएगी? और अगर लॉकडाउन बढ़ाया जाता है तो इस दौरान किन गतिविधियों को चालू रखने की अनुमति दी जाएगी और किन गतिविधियों पर सरकार की रोक बरकरार रहेगी।
विज्ञापन


देश में कोरोना के मामलों की बढ़ती संख्या देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि लॉकडाउन 5.0 के दौरान भी स्कूलों को खोलने और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध बरकरार रहेगा। हालांकि, व्यापारियों ने अभी से बाजार खोलने का समय बढ़ाने की मांग करनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इस बीच 31 मई को रविवार का दिन पड़ रहा है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिन अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में इससे संबंधित विषय को उठाकर जनता को संबोधित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें एक जून से आगे भारत में किस प्रकार की गतिविधियों को अनुमति मिलेगी, इसका एक खाका पेश किया जा सकता है। लॉकडाउन एक की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही की थी और इसके बाद एक बार लॉकडाउन को बढ़ाने की जानकारी भी उन्होंने ही दी थी।

लॉकडाउन में कैसी रही स्थिति

25 मार्च से देश में पहला लॉकडाउन घोषित किया गया था। केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक पहले लॉकडाउन के दौरान प्रत्येक दिन औसतन 18 लोगों की मौत हुई थी। जबकि लॉकडाउन दो के दौरान यह आंकड़ा 56 तक पहुंच गया था।

लॉकडाउन तीन में यह आंकड़ा 106 तक पहुंच गया था। केंद्र सरकार का कहना है कि इस दौरान देश में कोरोना से मौत के आंकड़ों के बढ़ने की दर लगातार कम हुई है। यह 3.33 फीसदी से घटकर तीन फीसदी से भी नीचे आ गई है। आगे इसमें और सुधार होने की संभावना है।

लॉकडाउन 1.0 के दौरान प्रतिदिन औसतन 520 नए मामले सामने आ रहे थे, जबकि लॉकडाउन 2.0 के दौरान यह आंकड़ा 1647 तक पहुंच गया था। लॉकडाउन 3.0 में यह आंकड़ा 3501 तक पहुंच गया।

लॉक डाउन 4.0 के खत्म होने में अभी भी तीन दिन बाकी हैं, लेकिन अभी भी रोज 6-7 हजार नए मामले रोज जुड़ रहे हैं। इसे देखते हुए कुछ लोग ज्यादा छूट दिए जाने को लेकर विरोध भी कर रहे हैं।

कितनी मिलेगी छूट

हालांकि, लॉकडाउन 4.0 में राज्यों को मिले अधिकारों के मद्देनजर माना जा रहा है कि सरकार लॉकडाउन 5.0 में ज्यादातर गतिविधियां राज्यों के हाथों में दे देगी।

केवल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और स्कूलों को खोलने पर रोक जारी रह सकती है। इस दौरान मेट्रो गतिविधियों के परिचालन की अनुमति मिल सकती है।

इसी प्रकार अंतरराज्यीय बसों के आवागमन को भी पूरी तरह छूट मिल सकती है।

धार्मिक स्थलों को खोलने पर अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि इस पर प्रतिबंध बरकरार रह सकता है। इसी प्रकार बड़े धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों को भी अनुमति नहीं मिल सकती है।

इस बीच व्यापारियों की मांग है कि बाजारों को खोलने का समय बढ़ाया जाए। दिल्ली में सत्तारुढ़ दल आम आदमी पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ब्रजेश गोयल ने कहा कि व्यापारी बाजारों को खोलने के समय में बढ़ोतरी चाहते हैं।

उनका कहना है कि अभी बाजार को सात बजे तक खोलने की अनुमति मिली है। लेकिन गर्मी के कारण ज्यादातर लोग घरों में ही रहते हैं। बाजार खुलने के बाद भी कनाट प्लेस जैसे एरिया में बहुत कम लोग ही खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे व्यापारियों की मांग सरकार तक पहुंचाएंगे।

बाजारों को खोलना कितना सही

वहीं, अनेक लोग बाजारों को और अधिक छूट देने और गतिविधियों को छूट देने का विरोध कर रहे हैं। इसका कारण यह है कि दिल्ली में रिकॉर्ड स्तर पर कोरोना के नए-नए मरीज सामने आ रहे हैं। बुधवार को भी दिल्ली में रिकॉर्ड 792 नए केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का अनुमान है कि ज्यादा छूट मिलने से कोरोना के मामलों में तेज बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed