फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   How much possible to save Kulbhushan Jadhav for India?

भारत के लिए कुलभूषण जाधव को बचाना कितना संभव?

Thu, 13 Apr 2017 02:21 PM IST
बीबीसी हिंदी. कॉम
बीबीसी हिंदी. कॉम Updated Thu, 13 Apr 2017 02:21 PM IST
विज्ञापन
How much possible to save Kulbhushan Jadhav for India?
कुलभूषण जाधव
पाकिस्तान में भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को कथित जासूसी के मामले में फांसी की सजा मिलने के बाद से दोनों देशों में तनाव बढ़ गया है। जाधव को पाकिस्तान ने पिछले साल गिरफ्तार किया था। भारत में अब यह सवाल गूंज रहा है कि क्या कुलभूषण जाधव को बचाया जा सकता है? इस मामले में भारतीय खुफिया एजेंसी (रॉ) के पूर्व संयुक्त निदेशक वीके सिंह से बीबीसी संवाददाता निखिल रंजन ने बात की। पढ़िए उन्हीं के शब्दों में-
विज्ञापन


वीके सिंह की राय


कुलभूषण जाधव को बचाया जा सकता है और हिंदुस्तान को इसका पूरा हक है। वे भारतीय नागरिक हैं और हिंदुस्तान के अधिकारियों को उनसे मिलने देना चाहिए। पाकिस्तान में भारतीय दूतावास के जो लोग हैं उन्हें मिलने क्यों नहीं दिया जा रहा है? यह पूरी तरह से हैरान करने वाला है। पाकिस्तान अपनी कार्रवाई करता रहे, लेकिन कोई दूसरे देश का नागरिक है तो उसे बातचीत से कैसे रोका जा सकता है?
विज्ञापन


मुझे उम्मीद है कि हम इसका कानूनी बचाव भी तैयार कर लेंगे। कुलभूषण को जिस तरीके से भी बचाया जा सकता है वो किया जाएगा। इस मामले में जो सामान्य प्रोटोकॉल है उसका पालन पाकिस्तान को करना चाहिए। वो जिनेवा कन्वेंशन का भी पालन नहीं कर रहे हैं। मैं तो पहली बार सुन रहा है हूं कि ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कुलभूषण रॉ के लिए काम करते थे?

How much possible to save Kulbhushan Jadhav for India?
मैं कुलभूषण को रॉ का एजेंट नहीं मानता। अगर पाकिस्तान के पास कोई सबूत है भी कि वो भारत के लिए जासूसी कर रहे थे तो मुकदमा नियम से चलना चाहिए। हिंदुस्तान को उस शख़्स से मिलने की इजाजत होनी चाहिए। कोर्ट में जो न्यायिक प्रक्रिया चली उसका तो कुछ पता ही नहीं चला। कुलभूषण का किसी कोर्ट में ट्रायल हुआ, कोई वकील भी दिया गया था या नहीं, ये सब बातें तो पता चलनी चाहिए।

ट्रायल हुआ भी था कि नहीं सब कुछ इतना संदिग्ध है। वो कह रहे हैं ट्रायल हुआ है, लेकिन बिना सबूत के कोई कैसे यकीन कर ले? किसी पर जासूस होने का आरोप लगाने की भी एक प्रक्रिया होती है। दूतावास के लोगों को वह देश अवांछित व्यक्ति घोषित करता है और फिर वापस बुलाने के लिए कहता है। दोनों देश ऐसा कई बार कर चुके हैं। जब हम कहते हैं कि आपके दो लोगों को जासूसी में पकड़ा है तो वो भी जवाब में ऐसा कर देते हैं। ये जैसे को तैसे वाली प्रक्रिया चलती रहती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed