फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   How much is right for Rahul to get PM Modi throat in Parliament, Know the Rules of parliament

लोकसभा में कितना उचित-अनुचित है राहुल का गले मिलना?  जानिए क्या होते हैं संसद के नियम

Sat, 21 Jul 2018 09:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 Jul 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
How much is right for Rahul to get PM Modi throat in Parliament, Know the Rules of parliament

लोकसभा में बीते शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने वक्तव्य के तुरंत बाद अचानक पीएम मोदी के करीब चले गये और उन्होंने पीएम मोदी से हाथ तो मिलाया ही साथ ही उनसे गले भी मिल बैठे। संसद के किस तरह का आचरण उन्हे करना है और क्या संसदीय और क्या असंसदीय होता है उस फर्क को समझने की जरूरत है। राहुल गांधी के पीएम को गले लगाने पर बीजेपी ने आपत्ति दर्ज कराई है और सदन की मर्यादा के खिलाफ बता रहे हैं। ऐसे में आप भी जानिए आखिर संसद के नियम क्या कहते हैं और राहुल गांधी के मोदी को गले लगाना कितना उचित या अनुचित है।

विज्ञापन

 
दरअसल लोकसभा में सांसदों को लेकर कई नियम बनाए गए हैं, जिसके अनुसार ही सांसदों को काम करना पड़ता है। वैसे तो संसद में कुछ प्रस्ताव रखने, भाषण देने, बिल पेश करने आदि को लेकर कई नियम हैं, लेकिन सदन में सांसदों के बर्ताव के लिए कुछ जनरल नियम भी हैं, जिसके अनुसार सांसदों को व्यवहार करना पड़ता है। इन नियमों का लोकसभा की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जिक्र है। आइए जानते हैं उन नियमों के बारे में...
विज्ञापन

 
- सांसद सदन में कोई किताब, अखबार या पत्र (जो कार्यवाही से संबंधित ना हो) नहीं पढ़ सकते हैं।

- कोई भी सदस्य भाषण दे रहे अन्य किसी भी सदस्य को परेशान नहीं कर सकते और ना हो कोई गलत एक्सप्रेशन कर सकते हैं. कोई भी सांसद स्पीकर और अपनी बात रख रहे अन्य सांसद के सामने से नहीं गुजर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 - सांसद उस वक्त सदन से बाहर नहीं जा सकते, जब स्पीकर सदन को संबोधित कर रहा हो।
 
- सांसद को सदन को संबोधित करते वक्त अपनी सीट पर ही खड़े रहना होगा. साथ ही उस वक्त सदन में शांति बनाए रखनी होगी, जब सदन में कोई भी नहीं बोल रहा हो।
 
- सांसद उस वक्त प्रशंसा नहीं करेगा, जब सांसद के अलावा कोई शख्स गैलरी में से सदन में प्रवेश कर लेता है।
 
 - सांसद अध्यक्ष के सामने बैठ नहीं सकता है और न ही अध्यक्ष को पीठ दिखाकर खड़ा हो सकता है. सदन में कोई भी कैसेट या टैप-रिकॉर्डर नहीं बजा सकते।
  
- सांसद सदन में नारेबाजी भी नहीं कर सकता है. साथ ही सांसद की ओर से अध्यक्ष को व्यक्तिगत तौर पर अप्रोच नहीं करना चाहिए।
  
- राष्ट्रीय ध्वज के अलावा किसी भी तरह का कोई भी बैच नहीं लगा सकते।
  
- सांसद सदन में न ही कोई झंडे ला सकते हैं और न ही हथियार ला सकता है। सांसदों को सदन की लॉबी में जोर से हंसने और बात करने से बचना चाहिए।
 
- सांसद सदन में कोई भी साहित्य, प्रश्नोत्तर, पंपलेट, प्रेस नोट आदि नहीं बांट सकते।
 
- सासंद किसी के विरोध में चलते दस्तावेज नहीं फाड़ सकते।
 
वहीं सदन में अध्यक्ष का फैसला सर्वोच्च होता है। अगर राहुल गांधी के पीएम मोदी से गले मिलने की बात करें तो सदन में गले मिलने को लेकर कोई नियम नहीं है, वहीं स्पीकर सुमित्रा महाजन ने राहुल गांधी की इस हरकत को गलत बर्ताव बताया। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि सभी संसद सदस्यों को अपने पद की गरिमा बनाकर रखना चाहिए। राहुल गांधी मेरे दुश्मन नहीं हैं, वे मेरे बेटे जैसे हैं। राहुल ने क्या किया मुझे भी समझ में नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed