फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   How India plans to use Indus Water Treaty to turn the heat on Pakistan

सिंधु जल समझौते पर ये तीन बड़े कदम उठा सकता है भारत,पाक को मिलेगी करारी मात

Wed, 28 Sep 2016 09:01 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Wed, 28 Sep 2016 09:01 AM IST
विज्ञापन
How India plans to use Indus Water Treaty to turn the heat on Pakistan
PM Modi to review Indus Waters Treaty today

भारत ने सिंधु जल समझौता को लेकर पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए व्यापक योजना बना ली है। इस समझौते के प्रावधानों के तहत ही भारत पाकिस्तान को करारी मात देगा। इसके लिए भारत तीन कड़े कदम उठा सकता है। ये कदम उठाने से पाक को करारा झटका लगेगा। 

विज्ञापन


1. स्थायी सिंधु आयोग की बैठक को निलंबित करना
भारत ‘स्थायी सिंधु आयोग’ की बैठकों को निलंबित करने का कड़ा कदम उठा सकता है। इसके आयुक्त सिर्फ आतंकवाद के खात्मे पर ही इसकी बैठक करेंगे। जब से सिंध जल समझौते पर हस्ताक्षर हुए, तब से लगातार साल में दो बार इसके आयुक्तों की बैठक होती आ रही है। यहां तक कि 1965 और 1971 और कारगिल के युद्ध के दौरान भी यह बैठक जारी रही।
विज्ञापन


क्या होगा असर
सिंधु जल समझौते से जुड़ी शिकायतों के निपटारे के  लिए तीन स्तरीय व्यवस्था है। इसके अंतर्गत पहली बार विवाद को आयोग की बैठक में उठाया जाता है। अगर समाधान नहीं हुआ, तो इसको विश्व बैंक की ओर से नियुक्त तटस्थ विशेषज्ञ को भेजा जाएगा। इसके बाद भी हल नहीं निकलने की दशा में इसको यूएन की मध्यस्थता अदालत को भेजने का प्रावधान है। ऐसे में बिना पहले चरण से गुजरे मामले को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है। ऐसे में पाक इससे जुड़े विवादित मुद्दे को आगे नहीं ले जा सकेगा और उसे मात खानी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तुलबुल परियोजना को दोबारा से शुरू करना

How India plans to use Indus Water Treaty to turn the heat on Pakistan

झेलम नदी की झील के मुहाने पर स्थित तुलबुल परियोजना को भारत दोबारा से शुरू कर सकता है। भारत ने पाकिस्तान की आपत्ति के बाद खुद ही तुलबुल परियोजना (पाक इसे वुलर बैराज कहता है) को 1987 में निलंबित कर दिया था।

यह प्रोजेक्ट समग्र वार्ता का हिस्सा था, लेकिन मनमोहन सरकार ने खुद ही इसे खत्म कर दिया। अब पाक के विरोध की परवाह किए बिना मोदी सरकार ने पूर्व सरकार के इस फैसले की समीक्षा करने के संकेत दिए हैं। मतलब साफ है कि अब तुलबुल परियोजना को फिर से शुरू किया जाएगा।

क्या होगा प्रभाव
तुलबुल परियोजना को दोबारा से शुरू करने से झेलम नदी के जल पर भारत का नियंत्रण हो जाएगा, जिसका असर पाकिस्तान की कृषि पर पड़ेगा। साथ ही पीओके और पाकिस्तान बाढ़ की चपेट में आ जाएगा। इससे पाकिस्तान की तिहरी नहर परियोजना के लिए मुश्किल पैदा हो जाएगी। यह नहर परियोजना झेलम-चेनाब को अपर बारी दोआब नहर से जोड़ती है। 

अंतर-मंत्रालयी टास्क फोर्स
केंद्र सरकार ने पश्चिमी नदियों के जल के इस्तेमाल की निगरानी करने के लिए अंतर-मंत्रालयी टास्क फोर्स स्थापित किया है। इस संधि के तहत भारत बिना किसी प्रतिबंध के रावी, ब्यास और सतलज नदी के जल का इस्तेमाल कर सकता है। हालांकि पश्चिमी नदियों का महज 20 फीसदी जल ही उपयोग कर सकता है। ऐसे में भारत घरेलू उपयोग, बिजली बनाने और कृषि के लिए पूर्वी नदियों के जल के इस्तेमाल को अनुमति दे सकता है।  

क्या होगा असर
भारत 1960 के समझौते के तहत झेलम, चिनाब और सिंधु नदी का पूरा जल इस्तेमाल कर सकता है। ऐसे में भारत इन नदियों के जल का इस्तेमाल अपने उपयोग में करेगा। इससे पाकिस्तान को पानी मिलने में दिक्कत आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed