फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   How Aurangzeb fell in love at first sight, read interesting facts about him

जन्मदिन विशेष: टोपियां बनाता था बादशाह औरंगजेब? जानें 'जिंदा पीर' के बारे में रोचक बातें

Fri, 04 Nov 2016 03:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 04 Nov 2016 03:14 PM IST
विज्ञापन
How Aurangzeb fell in love at first sight, read interesting facts about him
औरंगजेब
मुगल शासकों में अकबर को जितनी उदारता के लिए याद किया जाता है औरंगजेब को उतनी ही कट्टरता के लिए याद किया जाता है। 4 नवंबर को औरंगजेब का जन्मदिन होता है। हिंदुस्तान के तख्त पर औरंगजेब ने करीब 48 साल तक शासन किया। अपनी मौत के 300 से भी अधिक सालों के बाद औरंगजेब भारत की राजनीति में अकसर जिंदा हो जाता है। कभी उसके नाम की सड़क को लेकर विवाद हो जाता है तो कभी उसे लेकर पाठ्यपुस्तक के किसी हिस्से को लेकर घमासान। समाज का एक वर्ग औरंगजेब को ताकतवर मुगल शासक के तौर पर याद करता है तो दूसरा वर्ग धर्मांध और कट्टर शासक के तौर पर उसकी आलोचना करता है। आइए जानते हैं इस विवादित मुगल शासक से जुड़ीं 10 रोचक बातें...
विज्ञापन


1-औरंगजेब हिंदुओं पर जजिया कर लगाने के लिए बदनाम है। जजिया एक टैक्स होता था जो गैर- मुस्लिमों पर लगाया जाता था।  हालांकि कहा जाता है कि औरंगजेब ने गरीब हिंदुओं और राजपूतों को जजिया कर से छूट दी हुई थी।
विज्ञापन


2-औरंगजेब पर एक बड़ा आरोप यह भी लगता है कि उसने बड़ी संख्या में हिंदू मंदिरों को तोड़ा। दूसरी ओर इतिहासकार इरफान हबीब औरंगजेब का एक किस्सा सुनाते हुए बताते हैं, 'औरंगजेब ने एक बार अपने बेटे को खत में लिखा था कि  एलोरा से गुजरो तो वहां की मूर्तियां जरूर देखना। औरंगजेब ने उन्हें 'मजहरे इलाही' कहा था यानी  डिवाइन वंडर। यानी वह मूर्तियों का विरोधी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


3- औरंगजेब भारत में इसलिए भी बदनाम है कि उसने जबरन हिंदुओं और सिखों का धर्म परिवर्तन कराया। कहा जाता है कि जब सिखों के 9वें गुरु गुरु तेगबहादुर ने कश्मीरी ब्राह्मणों की मदद की तो उसने तेगबहादुर की हत्या करवा दी। 

4- वैसे तो कहा जाता है कि औरंगजेब संगीत और सौंदर्य से नफरत करता था लेकिन 1636 में जब औरंगजेब दक्कन का गवर्नर बन कर बुरहानपुर गया तो वहां उसकी मुलाकात हीराबाई से हुई़।  अपने सौंदर्य और संगीत की गहरी समझ के लिए पहचाने जाने वालीं हीराबाई से औरंगजेब इश्क कर बैठा था।  हालांकि वह हीराबाई से शादी नहीं कर पाया और बीमारी से हीराबाई की मौत हो गई।

5- यह भी कहा जाता है कि सत्ता हासिल करने के लिए औरंगजेब के भाई मुराद बख्श ने उसकी मदद की थी लेकिन सत्ता पर काबिज होने के बाद औरंगजेब ने मुरादबख्श की भी हत्या करा दी थी।

 

टोपियां सिलता था बादशाह औरंगजेब?

How Aurangzeb fell in love at first sight, read interesting facts about him
औरंगजेब
6- कुछ लोग औरंगजेब को भारत को राजनैतिक तौर पर एक करने के लिहाज से भी सफल शासक मानते हैं। औरंगजेब ने बीजापुर और गोलकुंडा की मुस्लिम रियासतों को अपने राज्य में मिलाया तो  मराठों को हराया और दक्षिण भारत को भी मुगल साम्राज्य में मिला लिया था। केरल और असम के कुछ क्षेत्रों को छोड़  अफगानिस्तान से लेकर दक्षिण भारत तक और गुजरात से लेकर असम तक मुगल साम्राज्य का विस्तार था।  

7- औरंगजेब को खाने का ख़ूब शौक था। बड़े साम्राज्य का शासक बनने के बाद औरंगजेब मांस से परहेज करने लगा था। उसे ताजे फल बेहद पसंद थे और वह आम के बड़े शौकीन थे।

8- औरंगजेब की क्रूरता के किस्सों में एक यह भी है कि उसने सत्ता हासिल करने के लिए अपने भाइयों दारा शिकोह और शाह शुजा का भी कत्ल करा दिया और अपने पिता शाहजहां को भी कैद कर लिया था। 

9- औरंगज़ेब कट्टरता से इस्लाम धर्म को मानता था और पाचों समय नमाज पढ़ता था।  उसने सिक्कों पर कलमा खुदवाना, नौरोज का त्यौहार मनाना, भांग की खेती करना, गाना-बजाना आदि पर रोक लगा दी थी।

10- औरंगजेह खाने-पीने, वेश-भूषा और जीवन की अन्य सभी-सुविधाओं में संयम बरतता था। कहते हैं कि वह अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए कुरान की नकल करके और टोपियां सीकर कुछ पैसा कमाने का समय निकाल लेता था। हालांकि इतिहासकार इरफान हबीब इसे कहते हैं कि टोपियां बनाने की बात बकवास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed