फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Houthi attack INS Visakhapatnam deploys fire fighting team on board British oil tanker

Houthi Attack: अदन की खाड़ी में ब्रिटिश तेल टैंकर पर हूती का हमला, मदद के लिए भारतीय नौसेना ने उठाया ये कदम

Sat, 27 Jan 2024 08:11 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 27 Jan 2024 08:11 PM IST
सार

भारतीय नौसेना ने बताया कि एमवी मर्लिन लुआंडा के आधार पर आईएनएस विशाखापत्तनम ने सहायता प्रदान करने के लिए अग्निशमन उपकरणों के साथ एक टीम तैनात की गई है।

विज्ञापन
Houthi attack  INS Visakhapatnam deploys fire fighting team on board British oil tanker
आईएनएस विशाखापत्तनम - फोटो : ANI

विस्तार

अदन की खाड़ी में ब्रिटिश तेल टैंकर एमवी मार्लिन लुआंडा में आग लगने की घटना के बाद भारतीय नौसेना एक्शन में है। नौसेना ने शनिवार को कहा कि उसने एमवी मार्लिन लुआंडा पर अग्निशमन प्रयासों में मदद के लिए एक टीम तैनात की है। इसमें 22 भारतीय और एक बांग्लादेशी चालक दल के सदस्य हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


भारतीय नौसेना जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
नई दिल्ली में भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने कहा कि एमवी मार्लिन लुआंडा के चालक दल छह घंटे आग से जूझते रहे, जिसके बाद भारतीय नौसेना की अग्निशमन टीम ने सफलतापूर्वक आग पर काबू पा लिया। मधवाल ने बताया कि लुआंडा की मदद के लिए आईएनएस विशाखापट्टनम सहायता के लिए आगे बढ़ा। हमारे अग्निशमन दल में 10 अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे। भारतीय नौसेना व्यापारिक जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले के बाद टैंकर में आग
रिपोर्टों के अनुसार, यमन के हूती आतंकियों के मिसाइल हमले के बाद टैंकर में आग लग गई। ब्रिटिश तेल टैंकर के संचालक ने कहा है कि जहाज लाल सागर पार करने के बाद अदन की खाड़ी में एक मिसाइल से टकरा गया था।

संकटग्रस्त जहाज को सहायता
नौसेना के एक प्रवक्ता के मुताबिक, एमवी मार्लिन लुआंडा के अनुरोध पर आईएनएस विशाखापत्तनम को मदद के लिए तैनात किया गया है। आईएनएस विशाखापत्तनम संकटग्रस्त जहाज में चालक दल को सहायता प्रदान करेगा। 

सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध हैं: नौसेना
भारतीय नौसेना ने कहा, 'वह एमवी (व्यापारी जहाजों) की सुरक्षा और समुद्र में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति दृढ़ और प्रतिबद्ध है।'

भारतीय नौसेना ने निगरानी बढ़ाई
व्यापारिक जहाजों पर हमलों की हालिया घटनाओं के मद्देनजर भारतीय नौसेना भी चौकस हो गई है। इसने अरब सागर और अदन की खाड़ी में फ्रंटलाइन विध्वंसक और फ्रिगेट तैनात करके अपने निगरानी काफी बढ़ा दी है।

इस बीच, भारतीय नौसेना ने बताया कि आईएनएस विशाखापत्तनम की एक अग्निशमन टीम एमवी मार्लिन लुआंडा के लिए रवाना हुई। इसमें विशेष अग्निशमन उपकरण के साथ भारतीय नौसेना के दस कर्मी शामिल थे। उन्होंने एमवी लुआंडा के चालक दल के साथ मिलकर छह घंटे में आग पर काबू पा लिया। टीम स्थिति की निगरानी कर रही है। 


वहीं, वाणिज्यिक पोत के कप्तान ने जहाज पर आग बुझाने के लिए भारतीय नौसेना की सराहना की। उन्होंने कहा, अपनी विशेष टीम के साथ भारतीय नौसेना ने लीक से हटकर काम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed