फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   House sales highest in nine years in January June in eight major cities

House Sales : आठ प्रमुख शहरों में जनवरी-जून में मकानों की बिक्री नौ साल में सबसे ज्यादा

Thu, 07 Jul 2022 06:18 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली। 
एजेंसी, नई दिल्ली।  Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 07 Jul 2022 06:18 AM IST
सार

क्रेडाई के सर्वे के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर के 68 फीसदी डेवलपर ने कहा कि होम लोन महंगा होने के बावजूद बिक्री में कोई गिरावट नहीं दिख रही है। वहीं, 27 फीसदी ने बिक्री/पूछताछ में गिरावट की बात कही है

विज्ञापन
House sales highest in nine years in January June in eight major cities
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

देश के आठ प्रमुख शहरों में इस साल की पहली छमाही यानी जनवरी-जून में मकानों की बिक्री 60 फीसदी बढ़कर 1,58,705 इकाई पहुंच गई। यह जनवरी-जून, 2013 के बाद बिक्री का 9 साल का उच्च स्तर है। उस दौरान कुल 1,85,577 मकान बिके थे। 2021 की समान छमाही में कुल 99,416 मकान बिके थे।

विज्ञापन


नाइटफ्रैंक इंडिया ने बुधवार को रिपोर्ट में कहा, खरीदारों की प्राथमिक जीवनशैली बेहतर करने की जरूरत, होम लोन पर कम ब्याज और महामारी पूर्व स्तर के मुकाबले कीमतों में कमी से मकानों की बिक्री में सालाना आधार पर 60% तेजी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में दोगुना बढ़ी बिक्री

  • दिल्ली-एनसीआर : जनवरी-जून छमाही में मकानों की बिक्री दोगुना बढ़कर 29,101 इकाई पहुंच गई।  
  • मुंबई : 55 फीसदी की वृद्धि के साथ कुल 44,200 मकान बिक।
  • बंगलुरू : बिक्री 14,812 इकाइयों से 80% बढ़कर 26,677 इकाई पहुंच गई।
  • पुणे : 21,797 मकान बिके, जो पिछले साल की समान अवधि से 25% ज्यादा हैं।
  • चेन्नई : बिक्री 21 फीसदी बढ़कर 6,951 इकाई पहुंच गई।

 

  • हैदराबाद : 23 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ कुल 14,693 मकान बिके।
  • कोलकाता : बिक्री 39 फीसदी बढ़कर 7,090 इकाई रही।
  • अहमदाबाद : 8,197 मकान बिके, जो 2021 की समान छमाही से 95 फीसदी ज्यादा है।


होम लोन महंगा होने पर भी एनसीआर में मकानों की बिक्री पर असर नहीं : क्रेडाई
रेपो दर में वृद्धि के कारण होम लोन महंगा होने से मकानों की बिक्री पर कोई असर नहीं पड़ा है। क्रेडाई के सर्वे के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर के 68 फीसदी डेवलपर ने कहा कि होम लोन महंगा होने के बावजूद बिक्री में कोई गिरावट नहीं दिख रही है। वहीं, 27 फीसदी ने बिक्री/पूछताछ में गिरावट की बात कही है। सर्वे में शामिल 82.5 फीसदी डेवलपर इस साल नई परियोजनाएं लॉन्च करने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • 76% से ज्यादा डेवलपर नई आवासीय परियोजनाएं लॉन्च करना चाहते हैं।
  • 50% डेवलपर किफायती आवासीय परियोजनाएं लाना चाहते हैं, जिनकी कीमत 3,000-5,000 रुपये प्रति वर्गफुट है।
  • 45 फीसदी डेवलपर रियल एस्टेट क्षेत्र में वृद्धि को लेकर सकारात्मक हैं।
  • 71 फीसदी डेवलपर का कहना है कि लोग अब निवेश करने के लिए रियल एस्टेट में पैसा लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed