फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   House of Nagpur violence key accused demolished Know all about it

Nagpur Violence: नागपुर हिंसा के मुख्य आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, बिल्डिंग प्लान की मंजूरी न होने पर कार्रवाई

Mon, 24 Mar 2025 10:49 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नागपुर
पीटीआई, नागपुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 24 Mar 2025 10:49 AM IST
सार

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में 17 मार्च को हिंसा हुई थी। इसके बाद ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें फहीम खान भी शामिल है। उसे हिंसा का मुख्य आरोपी बताया गया है। मामले में एक अन्य आरोपी यूसुफ शेख के घर के अवैध निर्माण को नागपुर नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने ध्वस्त कर दिया।

विज्ञापन
House of Nagpur violence key accused demolished Know all about it
नागपुर हिंसा - फोटो : PTI

विस्तार

नागपुर हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान के घर के अवैध हिस्से को जमींदोज कर दिया गया है। नगर निगम अधिकारियों ने सोमवार को इसे ध्वस्त कर दिया। फहीम खान पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। नोटिस के बाद भी उसने अवैध ढांचे को नहीं हटाया। वह अल्पसंख्यक लोकतांत्रिक पार्टी (एमडीपी) का नेता भी है। मामले में आरोपी यूसुफ शेख के घर के अवैध निर्माण को भी ध्वस्त किया गया।

विज्ञापन

 

फहीम खान महाराष्ट्र के नागपुर शहर में 17 मार्च को हुई हिंसा के लिए गिरफ्तार किए गए 100 से अधिक लोगों में शामिल है। सूत्रों के मुताबिक, कुछ दिन पहले नागपुर नगर निगम ने उसे नोटिस जारी किया था। इसमें कई खामियों और घर के लिए बिल्डिंग प्लान की मंजूरी न होने का हवाला दिया गया था। जानकारी के मुताबिक, घर यशोधरा नगर इलाके में संजय बाग कॉलोनी में स्थित है। घर फहीम खान की पत्नी के नाम पर पंजीकृत है। एमडीपी के शहर प्रमुख फिलहाल जेल में बंद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या है मामला?
17 मार्च को हिंसा तब भड़की, जब यह अफवाह फैली कि छत्रपति संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन के दौरान धार्मिक चादर जलाई गई। झड़प के बाद शहर के कई हिस्सों में पथराव और आगजनी हुई, जिसमें पुलिस उपायुक्त स्तर के तीन अधिकारियों सहित 33 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।


यह भी पढ़ें- एकनाथ शिंदे पर कुणाल कामरा की टिप्पणी पर बवाल, सेट पर तोड़फोड़ के बाद शिवसेना नेता समेत 20 पर FIR

दंगाइयों से नुकसान की भरपाई
इस बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि हिंसा के दौरान क्षतिग्रस्त हुई संपत्तियों की कीमत दंगाइयों से वसूली जाएगी। इसके अलावा भुगतान न करने पर नुकसान की भरपाई के लिए उनकी संपत्तियों को जब्त करके बेच दिया जाएगा। गृह मंत्रालय का प्रभार संभालने वाले फडणवीस ने कहा, 'मेरी सरकार तब तक चैन से नहीं बैठेगी, जब तक पुलिस पर हमला करने वालों को पकड़कर उनके साथ सख्ती से पेश नहीं आया जाता।'

यह भी पढ़ें- 'कुणाल कामरा माफी मांगें, वरना मुंबई में घूमने नहीं देंगे', कॉमेडियन पर FIR के बाद बोले शिवसैनिक

'बांग्लादेशी लिंक पर टिप्पणी करना जल्दबाजी'
मुख्यमंत्री ने कहा कि भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वालों को हिंसा भड़काने में उनकी भूमिका के लिए सह-आरोपी बनाया जाएगा। फडणवीस ने यह भी कहा कि दंगों के विदेशी या बांग्लादेशी लिंक पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी, क्योंकि जांच चल रही है। उन्होंने राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार फहीम खान का नाम लिए बगैर कहा, 'हालांकि, मालेगांव हिंसा से कनेक्शन पर गौर किया जा सकता है, क्योंकि आरोपियों में से एक मालेगांव के एक राजनीतिक दल से संबंधित है, जिसे दंगाइयों की मदद करते देखा जा सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed