फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   House destroyed in Fani storm, Dalit family took shelter in the toilet

फैनी तूफान में घर हुआ नष्ट, दलित परिवार ने टॉयलेट में लिया आसरा

Sun, 19 May 2019 01:25 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केंद्रपाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केंद्रपाड़ा Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sun, 19 May 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
House destroyed in Fani storm, Dalit family took shelter in the toilet
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

दो सप्ताह पहले आए फैनी तूफान से मची भयानक तबाही के बाद ओडिशा में एक दलित परिवार को टॉयलेट में शरण लेनी पड़ी है। केंद्रपाड़ा जिले में 3 मई को पहुंचे फैनी तूफान में  अपना कच्चा घर नष्ट हो जाने के चलते यह परिवार पक्के टॉयलेट को ही अपना घर बनाने के लिए मजबूर हो गया है। इस परिवार को यह पक्का टॉयलेट केंद्र सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत बनाकर दिया गया था।

विज्ञापन


केंद्रपाड़ा जिले के रघुदेईपुर गांव निवासी खिरोद जेना (58) ने बेघर हो जाने के बाद अपनी पत्नी और दो किशोर उम्र की बेटियों के साथ जिस टॉयलेट में शरण ली है, वह महज 7 गुणा 6 फुट का है। खिरोद भूमिहीन हैं और दिहाड़ी मजदूर के तौर पर अपने परिवार की गुजर-बसर करते हैं। खिरोद ने कहा, तूफान ने मेरा घर नष्ट कर दिया, लेकिन टॉयलेट पक्का होने के कारण बच गया। मेरे पास कोई अन्य जगह नहीं थी, इसलिए दो दिन बाद टॉयलेट ही मेरा घर बन गया। मुझे नहीं पता था कि हमें यहां कितना समय गुजारना होगा। 
विज्ञापन


खिरोद का कहना है कि उसके पास दोबारा घर बनाने के लिए कोई साधन नहीं है, लेकिन उसे घर बनाने के लिए सरकार से मिलने वाले तूफान पीड़ित मुआवजे का इंतजार है। खिरोद ने कहा, मुआवजा मिलने तक मजबूरन हमें टॉयलेट में ही रहना होगा और तब तक हम खुले में ही शौच त्याग करने के लिए बाध्य रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जिला ग्रामीण विकास एजेंसी (डीआरडीए) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर दिलीप कुमार परीदा ने कहा, मेरी जानकारी में डेराबिश ब्लॉक में तूफान से घर नष्ट हो जाने के बाद एक परिवार के टॉयलेट में रहने की बात आई है। परिवार को तूफान पीड़ित मुआवजे के अतिरिक्त आवास अनुदान भी दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed