फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   house collapsed in Malad West area of Mumbai Maharashtra rain FIR

मुंबई: भारी बारिश से ढही चार मंजिला इमारत, 11 की मौत, पीड़ित परिवारों को 5-5 लाख रुपये देगी सरकार

Thu, 10 Jun 2021 11:15 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 10 Jun 2021 11:15 AM IST
सार

मुंबई में भारी बारिश अपने साथ आफत भी लाई है। यहीं मलाड में एक इमारत गिरने से 11 लोगों की जान चली गई। कुछ लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है। बचाव अभियान लगातार जारी है।  

विज्ञापन
house collapsed in Malad West area of Mumbai Maharashtra rain FIR
मलाड में इमारत ढही - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई में भारी बारिश ने एक बार फिर कहर बरपाया है। मुंबई के मलाड वेस्ट इलाके में बीती रात करीब 11 बजे चार मंजिला रिहायशी इमारत ढह गई, जिसमें दबकर 11 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। इस घटना के लिए इमारत के मालिक और ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा राशि देने की घोषणा की है।

विज्ञापन

 

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि मलवनी इलाके में अब्दुल हमीद रोड के न्यू क्लेक्टर कम्पाउंड में बुधवार रात करीब सवा 11 बजे यह हादसा हुआ। दमकल विभाग और अन्य एजेंसियों के कर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव एवं तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि हादसे में आठ बच्चों और तीन व्यस्क लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन


बीएमसी के अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में आठ, नौ और 13 वर्ष के तीन बच्चों की पहचान की जा चुकी है। आठ अन्य की पहचान की जा रही है। घायल हुए अन्य सात लोगों में से एक की हालत गंभीर है। मलबे से निकाले गए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानगरपालिका और दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कुछ और लोग भी मलबे में फंसे हो सकते हैं और उनकी तलाश जारी है। मकान पास ही बने एक मंजिला ढांचे पर गिर गया था, इनके पास बनी तीन मंजिला इमारत भी हिल गई।

 संयुक्त सीपी (कानून और व्यवस्था) विश्वास नांगरे पाटिल ने बताया कि मुंबई पुलिस इमारत के मालिक और ठेकेदार के खिलाफ आईपीसी की धारा 304(2)(गैर इरादतन हत्या) में मामला दर्ज करेगी। उन्होंने हाल ही में चक्रवात ताऊते के बाद इमारत में कुछ बदलाव किए थे।

मॉनसून की दस्तक
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मॉनसून ने बुधवार को दस्तक दे दी है। तेज बारिश के कारण मायानगरी में हर जगह पानी ही पानी नजर आया। मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन का संचालन बाधित हुआ और चार सबवे भी बंद करने पड़े। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिले में अगले चार दिनों तक भारी से भीषण बारिश का रेड अलर्ट जारी किया।

मुंबई के निचले इलाके बुधवार को सुबह से हुई भारी बारिश से जलमग्न हो गए। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल पर पटरियां पानी में डूब गईं। जिस कारण ठाणे और वाशी के लिए लोकल ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। इसी तरह बेस्ट बसों का रूट भी परिवर्तित करना पड़ा। महानगर के चार सबवे भी पानी भरने के कारण बंद करने पड़े।

यही नहीं निचले इलाकों में लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर 2:30 बजे तक सांताक्रूज में 164.8 एमएम बारिश हुई। इस बीच समुद्र में 4 मीटर से ऊंची लहरें उठी। मुंबई मे जलजमाव की स्थिति के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे बीएमसी आपदा नियंत्रण पहुंचे और अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया। ठाकरे ने ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और पालघर के जिलाधिकारियों से भी बात की।


एक दिन पहले ही झमाझम
मुंबई में मानूसन आमतौर पर हर बार दस जून को दस्तक देता है। लेकिन इस बार एक दिन पहले ही मायानगरी में झमाझम हो गई। मौसम विज्ञान विभाग (आईएडी) मुंबई कार्यालय के प्रमुख डॉ. जयंत सरकार ने कहा, मानसून आ चुका है। अगले 48 घंटे में मुंबई शहर व उपनगर में मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी से भीषण बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed