फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   hospital is giving gifts on birth of girl child

बेटियां पैदा होने पर तोहफे बांट रहा अस्पताल

Sun, 06 Mar 2016 07:27 AM IST
दीपक शर्मा/अमर उजाला, अलीगढ़
दीपक शर्मा/अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sun, 06 Mar 2016 07:27 AM IST
सार

  • अलीगढ़ मुसलिम यूनिवर्सिटी के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में एक अनोखा तरीका ही अपनाया है।
  • लड़कियों के माता पिता को भी बतौर तोहफा गिफ्ट हैंपर आदि दिया जा रहा है।

विज्ञापन
hospital is giving gifts on birth of girl child
बेटी के जन्म पर तोहफा देते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

8 मार्च को आ रहे महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं और लड़कियों को सम्मान देने के लिए अलीगढ़ मुसलिम यूनिवर्सिटी के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में एक अनोखा तरीका ही अपनाया है।

विज्ञापन


यहां का गायनाकॉलोजी विभाग ने अपने यहां लेबर रूम में एक मार्च से 8 मार्च के बीच पैदा होने वाली लड़कियों का केक काट कर रोजाना जन्म दिन मना रहा है। यही नहीं लड़कियों के माता पिता को भी बतौर तोहफा गिफ्ट हैंपर आदि दिया जा रहा है।
विज्ञापन


विभाग का मानना है कि इस तरह कुछ हद तक ही सही वह बेटी पैदा होने के बाद बनने वाली सोच को कम कर सकता है। शहर के महिला संगठनों ने मेडिकल कॉलेज की इस पहल का दिल खोलकर स्वागत किया है। केक काटने और तोहफे बांटने का यह क्रम आठ मार्च तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गायनाकालोजी विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर सीमा हकीम ने बताया कि विभाग ने लड़कियों की शिक्षा एवं उसकी अहमियत के बारे में उनके माता पिता को जागरूक करने के उद्देश्य से विभाग ने यह अनोखी शुरूआत की है।

जिसके तहत विभाग के रेजीडेंट चिकित्सक आपस में पैसा इकट्ठा करके लेबर रूम में अभी तक पैदा होने वाली 22 लड़कियों का केक काटकर न केवल जन्म दिन मना चुके हैं बल्कि उनको गिफ्ट हैंपर भी प्रदान कर चुके हैं।

प्रो. सीमा हकीम ने बताया कि विश्व महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को ओपीडी कांपलेक्स में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें महिलाओं को लड़कियों की अहमियत, घरेलू हिंसा, यौन हिंसा आदि के बारे में जागरूक किया जाएगा।


इस कड़ी में मेडिसन संकाय के प्रोफेसर जमाल अहमद और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर तारिक मंसूर भी लेबर रूम में पैदा होने वाली लड़कियों के अभिभावकों को गिफ्ट हैंपर प्रदान किये। तथा उन्हें लड़कियों की सही परवरिश के बारे में जागरूक किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed