{"_id":"5dc45f4b8ebc3e5b305ee707","slug":"honor-killing-inter-cast-couple-killed-after-four-years-of-their-marriage-in-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंग : अंतरजातीय विवाह के चार साल बाद दंपती की पत्थर से पीटकर हत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ऑनर किलिंग : अंतरजातीय विवाह के चार साल बाद दंपती की पत्थर से पीटकर हत्या
Fri, 08 Nov 2019 02:56 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 08 Nov 2019 02:56 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर चार साल पहले प्रेम विवाह करने वाले दंपती को लोगों ने पत्थरों से पीटकर मार डाला। पुलिस के मुताबिक कर्नाटक के गड़ग जिले के लक्कड़कट्टी गांव निवासी दलित युवक रमेश मादार ने गांव की ही दूसरी जाति की युवती गंगंम्मा से शादी की थी। लंबनी समुदाय की गंगंमा के परिजन शादी के खिलाफ थे।
विज्ञापन
परिवार और गांव वालों के डर से दोनों शादी के बाद दूसरे जिले में चले गए और वहां मजदूरी करके जीवनयापन करने लगे। इस दौरान उनके दो बच्चे हुए। बुधवार को दोनों जब गांव लौटे तो लंबनी समुदाय के लोगों ने उनसे सड़क पर ही मारपीट कर दी और पत्थरों से पीटकर मार डाला। गजेंद्रगंज पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन