{"_id":"5e31a83a8ebc3e4b02584c7a","slug":"homeopathy-effective-in-coronavirus-infection-ministry-of-ayush-releases-health-consultation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम में होम्योपैथी प्रभावी, आयुष मंत्रालय ने की सिफारिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम में होम्योपैथी प्रभावी, आयुष मंत्रालय ने की सिफारिश
Wed, 29 Jan 2020 09:13 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 29 Jan 2020 09:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन में तेजी से फैल रहे कोरोनावायरस को लेकर आयुष मंत्रालय ने बुधवार को एक स्वास्थ्य परामर्श जारी किया है और सिफारिश की कि होम्योपैथिक और यूनानी दवाएं कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम में प्रभावी हो सकती हैं। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि आयुष मंत्रालय के तहत आने वाले केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (सीसीआरएच) के वैज्ञानिक सलाहकार बोर्ड की मंगलवार को हुई एक बैठक के बाद यह परामर्श जारी किया गया है।
विज्ञापन
बैठक में होम्योपैथी के माध्यम से संक्रमण की रोकथाम के तरीकों और उपायों पर चर्चा की गई। मंत्रालय ने यह सिफारिश की है कि संक्रमण के खिलाफ रोगनिरोधी दवा के रूप में होम्योपैथिक दवा आर्सेनिकम एल्बम 30 को रोजाना तीन दिनों तक खाली पेट लिया जा सकता है। परामर्श में कहा गया है कि अगर कोरोनावायरस संक्रमण फिर भी रहता है, तो इसी खुराक को एक महीने के बाद दोहराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
उसमें कहा गया कि इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी की रोकथाम के लिए भी इस दवा को ली जा सकती है। परामर्श में आयुर्वेदिक दवाओं, यूनानी काढ़ा और घरेलू उपचारों का भी सुझाव दिया गया है, जो वायरस के संक्रमणों के लक्षणात्मक इलाज में उपयोगी हो सकते हैं।
विज्ञापन
उसमें यह सलाह दी गई है कि वायु जनित संक्रमणों की रोकथाम के लिए सामान्य स्वच्छता उपाय व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखना, हाथों को अक्सर साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकंड तक धोना, आंखों, नाक और मुंह को अनधुले हाथों से न छूना और बीमार लोगों के साथ निकट संपर्क से बचना हैं।
मंत्रालय ने खांसने या छींकने के दौरान चेहरे को ढंकने और यात्रा के दौरान या सार्वजनिक स्थानों पर काम करते समय एन95 मास्क का उपयोग करने की सलाह दी है। कोरोनावायरस की वजह से चीन में अब तक 132 लोगों की जान जा चुकी है और करीब 6,000 मामले सामने आ चुके हैं।