फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Secretary Ajay Bhalla says National Security No Longer Limit to Military and Defence Capabilities

सैन्य और रक्षा क्षमताओं तक सीमित नहीं अब राष्ट्रीय सुरक्षा : गृह सचिव

Fri, 26 Feb 2021 03:51 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 26 Feb 2021 03:51 AM IST
सार

  • पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा- कुछ संगठन देश के बाहर रहकर आतंकियों के लिए कर रहे काम।

विज्ञापन
Home Secretary Ajay Bhalla says National Security No Longer Limit to Military and Defence Capabilities
केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला का मानना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा अब सैन्य और रक्षा क्षमताओं तक ही सीमित नहीं रह गई है। भल्ला ने बृहस्पतिवार को दूसरे राष्ट्रीय पुलिस के-9 सेमिनार में आंतरिक सुरक्षा और बाहरी खतरों के बीच की घटती दूरी की तरफ सभी का ध्यान खींचने की कोशिश की। उन्होंने कहा, 'आतंकवाद के अलावा नशीली दवाओं और हथियारों की तस्करी ने हमारी आंतरिक सुरक्षा का दायरा बढ़ा दिया है।'

विज्ञापन


गृह सचिव ने कहा, 'आप अच्छी तरह से जानते हैं कि आज के समय में सभी स्तरों पर राष्ट्रीय सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। इससे पहले राष्ट्रीय सुरक्षा महज सैन्य और रक्षा क्षमताओं तक ही सीमित रहती थी। लेकिन अब मौजूदा दिनों में यह इसी तरह सीमित नहीं रही है। आंतरिक सुरक्षा और बाहरी खतरों के बीच का अंतर घट रहा है।'
विज्ञापन


उन्होंने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि कुछ संगठन देश के बाहर काम करते हैं, पैसा भेजते हैं और आतंकवादियों को प्रशिक्षित करते हैं। उन्होंने कहा, भारत में आंतरिक सुरक्षा का दायरा पहले से ज्यादा बढ़ा है। गृह सचिव ने जम्मू और कश्मीर में हाल ही में हुए जिला विकास परिषद (डीडीसी)  चुनावों का हवाला देते हुए चुनावी ड्यूटी में जवानों की तरफ से निभाई गई अहम भूमिका की भी तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के अलावा जवान चुनाव ड्यूटी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हाल ही में जम्मू और कश्मीर में लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने के लिए चुनाव हुए थे। उन्होंने कहा कि डीडीसी के चुनाव एक शांतिपूर्ण चुनाव थे, जहां जनता ने भी भारी संख्या में भाग लिया, जबकि स्थानीय पुलिस केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) और सेना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मतदान प्रतिशत भी अच्छा था, जिसका मतलब था कि लोग बिना डरे वोट देने आए। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और के-9 टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।


पुलिस के डॉग स्क्वॉयड से मिलती है बेहद मदद
गृह सचिव ने कहा कि पुलिस के के-9 दस्ते में मौजूद डॉग स्क्वायड से हमें काफी मदद मिलती है। वे हमारी तरफ से आगे भी बने रहेंगे। उन्होंने रक्षा और सुरक्षा में अपना योगदान साबित किया है। सीमा चौकियों और हवाई अड्डों पर डॉग स्क्वॉयड की भूमिका बढ़ाई गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि कुत्तों की अच्छी नस्ल के प्रजनन को बढ़ावा देने का भी काम हो रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed