फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Secretary Ajay Bhalla can make presentation to parliamentary committee this week

Criminal Law: संसदीय समिति को इसी सप्ताह प्रस्तुति दे सकते हैं गृह सचिव, इन तीन नए विधेयकों पर होगी चर्चा

Wed, 23 Aug 2023 01:37 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 23 Aug 2023 01:37 AM IST
सार

गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि इसी सप्ताह गृह सचिव सहित मंत्रालय के अन्य अधिकारियों के साथ संसदीय समिति के समक्ष प्रस्तुति दे सकते हैं। इस दौरान वे तीनों बिलों के लाने के पीछे का कारण, उनकी आवश्यकताएं और उनकी प्रासंगिकता स्पष्ट करेंगे।

विज्ञापन
Home Secretary Ajay Bhalla can make presentation to parliamentary committee this week
Home Ministry - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

केंद्र सरकार की ओर संसद के मानसून सत्र में पेश किए गए तीन विधेयकों पर केंद्रीय गृह सचिव भल्ला संसदीय समीति के समक्ष प्रस्तुति दे सकते हैं। अधिकारियों के अनुसार, इसी सप्ताह अन्य अधिकारियों के साथ गृह सचिव भल्ला आईपीसी, सीआरपीसी और साक्ष्य अधिनियम की जगह लेने वाले बिलों पर अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन


यह तीन नए कानूनों का अस्तित्व
जानकारी के अनुसार, 11 अगस्त को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 और भारतीय साक्ष्य-2023 पेश किया था। यह तीन बिल भारतीय दंड संहिता- 1860, आपराधिक प्रक्रिया अधिनियम- 1898 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम- 1872 की जगह लेंगे। विधेयकों को गृह मंत्रालय की संसदीय स्थाई समिति के पास भेजा गया था। यूपी के सांसद बृजलाल ने इसकी अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन


बिल का सावधानी पूर्वक परीक्षण करने का अनुरोध
गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि इसी सप्ताह गृह सचिव सहित मंत्रालय के अन्य अधिकारियों के साथ संसदीय समिति के समक्ष प्रस्तुति दे सकते हैं। इस दौरान वे तीनों बिलों के लाने के पीछे का कारण, उनकी आवश्यकताएं और उनकी प्रासंगिकता स्पष्ट करेंगे। अमित शाह ने सांसदों से अनुरोध किया था कि वे बिल का सावधानी पूर्वक परीक्षण करें। बता दें, बिल का मसौदा तैयार करते वक्त गृहमंत्री ने स्वयं हितधारकों के साथ करीब 150 बैठकों में भाग लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संसदीय समिति के सदस्य
  1. बिप्लब कुमार देब
  2. दिग्विजय सिंह
  3. नीरज शेखर
  4. काकोली घोष दोस्तीदार
  5. दयानिधि मारन
  6. वी डी राम 
  7. रवनीत सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed