फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Ministry took action against 4 officers of Delhi Government, 2 suspended and issue notice to 2 others

लॉकडाउन में भीड़ के बाहर आने पर केंद्र सरकार सख्त, दिल्ली सरकार के चार अधिकारियों पर गिरी गाज

Sun, 29 Mar 2020 10:50 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sun, 29 Mar 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
Home Ministry took action against 4 officers of Delhi Government, 2 suspended and issue notice to 2 others
प्रयागराज में सिविल लाइंस बस अड्डे पर दिल्ली से लौटे मजदूरों को भोजन सामग्री देते समाजसेवी संगठन के सदस्य। - फोटो : prayagraj
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में अपनी ड्यूटी निभाने में विफल रहे दिल्ली सरकार के चार अधिकारियों के खिलाफ केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। गृह मंत्रालय ने रविवार को अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है जबकि दो को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन


आरोप हैं कि ये अधिकारी एनसीआर क्षेत्र में अपनी काम सही ढंग से करने में विफल रहे। गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, 'यह नोटिस किया गया है कि इन अधिकारियों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के चेयरपर्सन द्वारा जारी निर्देशों का सख्ती से पालन कराना था। यह समिति आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अंतर्गत गठित की गई थी। मगर प्रथम दृष्टया ये अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहे हैं।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने बताया कि ये अधिकारी लॉकडाउन के दौरान सार्वजनिक स्वास्थ्य व सुरक्षा को सुनिश्चित करने में विफल रहे हैं। अपनी ड्यूटी में घोर लापरवाही बरतने की वजह से सक्षम प्राधिकारी ने इन अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का फैसला किया है। 


दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और डिविजनल कमिश्नर वित्त के प्रधान सचिव को तुरंत निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा गृह और भूमि भवन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और सीलमपुर के एसडीएम को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed