फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Ministry sought a report, one false threat means loss of up to three crores; preparations for strict acti

विमानों को धमकी: गृह मंत्रालय ने रिपोर्ट मांगी, एक झूठी धमकी यानी तीन करोड़ तक का नुकसान; सख्ती की तैयारी

Sun, 20 Oct 2024 06:52 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 20 Oct 2024 06:52 AM IST
सार

Bomb Threats: विमानों को बम से उड़ाने की झूठी धमकी केंद्र सरकार के लिए चुनौती के तौर पर बन गई है। वहीं इन धमकियों के चलते एयरलाइंस को भी करोड़ो के नुकसान का सामना करना पड़ता है। 

विज्ञापन
Home Ministry sought a report, one false threat means loss of up to three crores; preparations for strict acti
विमान - फोटो : एएनआई

विस्तार

देशभर में 24 घंटे के भीतर भारतीय विमानन कंपनियों की 30 से अधिक उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अफरा-तफरी मच गई। इनमें विस्तारा, एअर इंडिया, इंडिगो, अकासा एयर, विस्तारा, स्पाइसजेट, स्टार एयर और एलायंस एयर की घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल हैं।
विज्ञापन


लगातार बढ़ रहे धमकियों को देखते हुए केंद्र सरकार इस मामले में शक्त होती हुई दिख रही है। हालांकि इन झूठी धमकियों से एयरलाइंस को भी करोड़ो के नुकसान का सामना करना पड़ता है। बता दें कि लगातार मिल रहे धमकियों के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने हवाईअड्डों पर एहतियातन सतर्कता बढ़ा दी है। इसके साथ ही इन झूठी धमकियों की रिपोर्ट मांगी है।  
विज्ञापन


विमानों को झेलना पड़ता है नुकसान
जानकारी के अनुसार बम की एक झूठी धमकी पर एयरलाइंस को तीन करोड़ रुपये तक का नुकसान होता है। सोमवार को मुंबई से एअर इंडिया का बोइंग777 न्यूयॉर्क के लिए उड़ा। धमकी के बाद उसे दो घंटे में ही दिल्ली में उतरना पड़ा। उसे 100 टन ईंधन हवा में गिराना पड़ा, क्योंकि लैंडिंग के लिए वजन 250 टन करना था। एक लाख रुपये टन के हिसाब से उसे एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। 200 यात्रियों व चालक दल को होटल में ठहराने, अगली फ्लाइट छूटने पर मुआवजा व वापसी के लिए खाली विमान न्यूयॉर्क भेजने में दो करोड़ और खर्च हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही वहीं, 15 अक्तूबर को नई दिल्ली से शिकागो के लिए उड़े बोइंग 777 को कनाडा में उतारना पड़ा। यहां से यात्रियों को दूसरी उड़ान से शिकागो भेजने और दो दिन तक जांच के लिए रुकने पर एयरलाइन को 15 से 20 करोड़ रुपये तक का नुकसान झेलना पड़ा। बता दें कि बीते एक हफ्ते में 70 उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है, जांच में सभी फर्जी निकलीं। जिसको लेकर विस्तारा के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि सोशल मीडिया पर पांच अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में बम की धमकी मिली। इनमें सिंगापुर से मुंबई, मुंबई से फ्रैंकफर्ट, मुंबई से सिंगापुर , दिल्ली से बैंकॉक और मुंबई से कोलंबो जा रही उड़ानें शामिल थीं। 


लखनऊ में रनवे से वापस बुलाया
लखनऊ। अजमेर जाने वाले स्टार एयर के विमान में बम की सूचना मिलने के बाद लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट के रनवे पर तैयार उड़ान संख्या एस5-223 को वापस टैक्सी वे पर लाया गया। गहन जांच के बाद दो घंटे की देरी से विमान को शाम 4:10 बजे रवाना किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed