फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Ministry says it had warned the EC that Srinagar was not ready for bye-elections

गृह मंत्रालय की अनदेखी कर चुनाव आयोग ने लिया था श्रीनगर उपचुनाव का फैसला

Tue, 11 Apr 2017 09:35 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Tue, 11 Apr 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
Home Ministry says it had warned the EC that Srinagar was not ready for bye-elections

रविवार को चुनाव आयोग ने श्रीनगर लोकसभा सीट पर गृह मंत्रालय की चेतावनी को दरकिनार कर उप चुनाव कराए गए थे। गौरतलब है कि रविवार को श्रीनगर में मतदान के दौरान बड़ी संख्या में हिंसा की वारदातें हुई थीं।

विज्ञापन


चुनाव आयोग द्वारा 10 मार्च को उप चुनावों की घोषणा के तत्काल के बाद गृह मंत्रालय ने कड़ी चेतावनी वाला पत्र आयोग को भेजा था। पत्र में मंत्रालय ने कहा था कि श्रीनगर और अनंतनाग में उप चुनाव कराए जाने से पूर्व किसी प्रकार की सलाह नहीं ली गई। गृह मंत्रालय ने कहा था कि कश्मीर घाटी में हालात सामान्य नहीं हैं जिसकी वजह से मतदान को टाल देना चाहिए।
विज्ञापन


मंत्रालय ने सुझाव दिया था कि इन उप चुनावों को अगले कुछ महीनों में पंचायत चुनाव के बाद कराना चाहिए। हालांकि, चुनाव आयोग ने गृह मंत्रालय की सलाह को नजरअंदाज कर दिया और अपनी तय तारीखों के हिसाब से श्रीनगर और अनंतनाग में चुनाव कराने की योजना पर कार्य करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि दोनों संसदीय क्षेत्रों में उप चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग ने संयुक्त सचिव के साथ 17 मार्च को एक बैठक की थी और अर्द्धसैनिक बलों की 300 कंपनियों की मांग की थी जिसे पूरा किया गया था।

अधिकारियों ने कहा कि रविवार को भारी संख्या में सुरक्षा कर्मियों के होने के बावजूद बड़ी संख्या में हिंसा हुई जिसमें आठ लोगों की हत्या हो गई और 150 अन्य घायल हो गए। रविवार को श्रीनगर में पत्थरबाजी की 190 घटनाएं हुईं, 120 चुनाव स्थलों पर मतदान नहीं करने दिया गया, 24 ईवीएम मशीनों को लूट लिया गया और दो स्कूलों को भी जला दिया गया।

रविवार को हुई हिंसा के बाद दूसरे दिन सोमवार को भी इंटरनेट सेवा ठप्प रही और जहां सार्वजनिक परिवहन सेवाएं सड़कों से गायब रहीं वहीं निजी परिवहन सेवाएं थोड़ी बहुत संख्या में सड़कों पर देखी गईं।

चुनाव आयोग ने कम मतदान और हिंसा पर की चर्चा

Home Ministry says it had warned the EC that Srinagar was not ready for bye-elections
सोमवार को चुनाव आयोग ने रविवार को श्रीनगर लोकसभा चुनाव में हुए कम मतदान और हिंसा पर चर्चा की। रविवार को श्रीनगर में हुई हिंसा में जहां आठ लोगों की मौत हो गई थी वहीं केवल 7.14 फीसदी लोगों ने ही मतदान किया था। शीर्ष आयोग ने इस बैठक में पिछले नियमों और उपलब्ध विभिन्न विकल्पों पर चर्चा की। अब आयोग इनके आधार पर इन परिस्थितियों में चुनाव कराने की योजना तैयार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed