फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Ministry's initiative to promote regional language, 32 offices given Hindi proficient office status

MHA: क्षेत्रीय भाषा को बढ़ाने के लिए गृह मंत्रालय की पहल, 32 कार्यालयों को दिया हिंदी दक्ष कार्यालय का दर्जा

Thu, 06 Mar 2025 01:10 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Thu, 06 Mar 2025 01:10 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने केंद्रीय एजेंसियों में भाषाई एकरूपता को बढ़ावा देने के लिए यह पहल की है। हिंदी दक्ष कार्यालय की मान्यता पाने वालों में कुल 32 कार्यालय शामिल हैं। इसमें इंडो तिब्बतन सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के सात, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (आईटीबीपी) के पांच और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 20 कार्यालय शामिल हैं।

विज्ञापन
Home Ministry's initiative to promote regional language, 32 offices given Hindi proficient office status
केंद्रीय गृह मंत्रालय - फोटो : ANI

विस्तार

सरकारी कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए गृह मंत्रालय ने बड़ी पहल की है। मंत्रालय ने आईटीबीपी, एनडीआरएफ और सीआईएसएफ समेत 32 कार्यालयों को हिंदी दक्ष कार्यालय के रूप में मान्यता दी है। यहां 82 फीसदी कर्मचारियों ने हिंदी में काम करने का ज्ञान प्राप्त कर लिया है। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने केंद्रीय एजेंसियों में भाषाई एकरूपता को बढ़ावा देने के लिए यह पहल की है। हिंदी दक्ष कार्यालय की मान्यता पाने वालों में कुल 32 कार्यालय शामिल हैं। इसमें इंडो तिब्बतन सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के सात, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (आईटीबीपी) के पांच और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 20 कार्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय का कहना है कि यह पहल हिंदी और क्षेत्रीय भाषा में कामकाज को बढ़ावा देने के प्रयास का हिस्सा है। गृह मंत्रालय ने अपने अधिकारी-कर्मचारियों और सीएपीएफ कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यालय को हिंदी दक्षता की मान्यता देने वाली अधिसूचना पिछले सप्ताह जारी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिसूचना में कहा गया है, राजभाषा (संघ के आधिकारिक उद्देश्यों के लिए उपयोग) नियम, 1976 (1987 में संशोधित) के नियम 10 के उप नियम (4) के अनुसरण में केंद्र सरकार एतद्द्वारा गृह मंत्रालय के तहत निम्नलिखित कार्यालयों को अधिसूचित करती है, जिसमें 80 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों ने हिंदी ज्ञान प्राप्त कर लिया है। 

13 भाषाओं में कांस्टेबल परीक्षा कराने का किया था एलान
गृह मंत्रालय ने अप्रैल 2023 में अपने एक एतिहासिक निर्णय के तहत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के लिए हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) परीक्षा आयोजित करने को मंजूरी दी थी। यह ऐतिहासिक निर्णय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की पहल पर सीएपीएफ में स्थानीय युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और क्षेत्रीय भाषाओं को प्रोत्साहन देने के लिए लिया गया था। 


केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के बीच हिंदी को बढ़ावा देने के लिए कई पहल शुरू की हैं। केंद्र सरकार हिंदी का ज्ञान रखने वाले कर्मियों को उनकी दक्षता बढ़ाने के लिए हिंदी भाषा का प्रशिक्षण प्रदान करती है। इस पहल का उद्देश्य भाषाई विविधता का सम्मान करते हुए आधिकारिक कार्यों में हिंदी को बढ़ावा देना है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed