फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home ministry issues advisary to all states ahead of christmas and new year

क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी होगी सेफ, गृह मंत्रालय ने राज्यों को जारी की एडवाइजरी

Sun, 24 Dec 2017 06:32 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Sun, 24 Dec 2017 06:32 PM IST
विज्ञापन
Home ministry issues advisary to all states ahead of christmas and new year

केंद्र सरकार ने क्रिसमस और नए साल के जश्न से पूर्व राज्यों को हर संभव सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है। गृह मंत्रालय की तरफ से देशभर में भेजी गई एडवाइजरी में कहा गया है कि क्रिसमस और नए साल के जश्न के मौके पर सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है।

विज्ञापन


मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि सभी राज्यों से किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए निगरानी रखने को कहा गया है। राज्य प्रशासन को प्रभावी भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने समेत शांतिपूर्ण समारोह सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन


मंत्रालय ने राज्य सरकारों से मॉल्स, धार्मिक स्थलों, बाजारों, एयरपोर्ट्स, रेलवे स्टेशन, बस टर्मिनस पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात करने को कहा है। इससे पहले शनिवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि क्रिसमस के जश्न के दौरान कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed