गृहमंत्रालय ने जारी किया अलर्ट, लूटी जा सकती हैं एटीएम कैश वैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़े नोट बैन होने के बाद बैंकों में नोट बदलवाने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट रही है ऐसे में बैंकों में नकदी की भारी जरूरत को देखते हुए लगातार नोट सप्लाई की व्यवस्था जरूरी हो गई।
ऐसे में आपराधिक तत्व इन कैश वैन से लूटपाट भी कर सकते हैं। इसी आशंका के चलते गृहमंत्रालय की ओर से सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें बैंकों और एटीएम की कैश वैन को पुख्ता सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं।
मंत्रालय को यह भी आशंका है कि नकदी न मिलने के कारण आमजन में असंतोष बढ़ने के कारण कानून व्यवस्था की समस्या आ सकती है ऐसे में जरूरी है कि बैंकों की कैश वैन की पुख्ता सुरक्षा की जाए।
गृहमंत्रालय की ओर से तीन वरिष्ठ अधिकारियों को इसके लिए नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी सभी राज्यों के पुलिस प्रमुखों के संपर्क में रहकर बैंक और एटीएम कैश वन की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। बताया जा रहा है कि हर तीन चार घंटे पर इस संबंध में सभी राज्यों से जानकारी ली जा रही है।
बैंकों के बाहर लंबी लंबी लाइनों से सुरक्षा व्यवस्था बिगड़ने का डर
बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा 500 और 1000 के नोटों को वापस लेने के बाद से ही लगातार देशभर में अफरातफरी का माहौल है। बैंकों के बाहर नोट बदलने के लिए लोगों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं। कई जगह तो लोगों में धक्का मुक्की और झड़प की खबरें भी आ रही हैं।
इसको देखते हुए सभी जगह पर पुलिस और सुरक्षाबलों को बैंकों और डाकघरों के बाहर तैनात किया गया है। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही हालात बने रह सकते हैं। वहीं लोगों में अफरातफरी और नाराजगी का अंदाजा सरकार को भी है।
यही कारण है कि एक के बाद एक केंद्र सरकार के मंत्री आकर जनता के सामने सरकार का पक्ष रख रहे हैं। कल जहां केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और धर्मेन्द्र प्रधान ने सरकार का पक्ष रखा था वहीं आज वैंकया नायडू और भाजपा अध्यक्ष ने सरकार का पक्ष रखा।