फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   home ministry give option to returnees from abroad to live in hotels lodge during quarantine period by paying rent

सरकार ने विदेश से लौटे लोगों को दिया विकल्प, पैसे देकर होटल-लॉज में हो सकते हैं क्वारंटीन

Fri, 08 May 2020 12:52 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 08 May 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
home ministry give option to returnees from abroad to live in hotels lodge during quarantine period by paying rent
एयर इंडिया (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

कोरोना वायरस की वजह से देशभर में जारी लॉकडाउन के बीच केंद्र सरकार ने विदेश से लौटे लोगों को क्वारंटीन (एकांतवास) में रहने के लिए कई विकल्प दिए हैं। गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि विदेश से लौटे लोग अपने घर में जगह न होने की स्थिति में खुद को क्वारंटीन करने के लिए होटलों, सर्विस अपार्टमेंट या लॉज में ठहर सकते हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें खुद भुगतान करना पड़ेगा।

विज्ञापन

मंत्रालय ने विदेश से लौटे लोगों के बारे में गुरुवार शाम को अतिरिक्त दिशा-निर्देश जारी किए। जिसमें मंत्रालय ने कहा कि देश में जारी कोरोना संकट की वजह से होटल, सर्विस अपार्टमेंट और लॉज खाली पड़े हैं। ऐसे में इनमें ठहरने का इंतजाम किया गया है। मंत्रालय का कहना है कि जिन लोगों के पास अपने घर में क्वारंटीन में रहने के लिए आवश्यक स्थान नहीं है, वे ऐसी सुविधाओं का विकल्प चुन सकते हैं।
विज्ञापन



बता दें कि गुरुवार रात को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से 363 भारतीय नागरिकों को लेकर एयर इंडिया एक्सप्रेस के दो विमान केरल पहुंचे। एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि 177 यात्रियों और चार नवजात शिशुओं को लेकर एक विमान रात को करीब 10 बजकर नौ मिनट पर कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इतने ही यात्रियों और पांच शिशुओं को लेकर एयर इंडिया एक्सप्रेस का दूसरा विमान 10 बजकर 32 मिनट पर दुबई से कोझिकोड पहुंचा। वहीं केरल सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि वापस लौटे नागरिकों को उनके संबंधित जिलों के प्रशासन द्वारा तैयार किए गए क्वारंटीन (एकांतवास) केंद्र में रखा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed