फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home ministry gave direction to BSF, not single Rohingyan entered from border

रोहिंग्याः गृह मंत्रालय के बीएसएफ को दो टूक निर्देश, एक भी रोहिंग्या की न हो देश में एंट्री

Sat, 02 Dec 2017 02:29 PM IST
संजय मिश्र/नई दिल्ली
संजय मिश्र/नई दिल्ली Updated Sat, 02 Dec 2017 02:29 PM IST
विज्ञापन
Home ministry gave direction to BSF, not single Rohingyan entered from border
राजनाथ सिंह - फोटो : SELF
रोहिंग्या मामले में गृह मंत्रालय ने बेहद सख्त रवैया अख्तियार करते हुए सीमा सुरक्षा बल को दो टूक संदेश दिया है। गृह मंत्रालय ने बीएसएफ को सख्ती बरतने के निर्देश देते हुए कहा है कि अब एक भी रोहिंग्या का भारत की सीमा में अवैध रूप से प्रवेश नहीं होना चाहिए। सूत्र बताते हैं कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह के निर्देश के बाद गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों की ओर से बीएसएफ के डीजी को रोहिंग्या मामले में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि रोहिंग्या के मामले में राजनाथ थोडी भी नरमी बरतने के मूड़ में नहीं हैं। 
विज्ञापन


पाक-बांग्लादेश सीमा पर विशेष निगरानी के निर्देश 
रोहिंग्या मामले में गृह मंत्रालय ने बीएसफ को बांग्लादेश के अलावा पाक और नेपाल सीमा पर भी विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। गृह मंत्रालय का आंकलन है कि बांग्लादेश में नौ से दस लाख रोहिंग्या मुसलमान हैं, जिनकी भारत आने की संभावना हमेशा बनी रहती है। म्यांमार संकट के बाद रोहिंग्या संकट बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन


बांग्लादेश में भी रोहिंग्याओं को अभाव का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच ऐसे भी कुछ संगठन और एजेंट हैं जोकि रोहिंग्याओं को लालच देकर भारत में ला रहे हैं। अब खुफिया विभाग की नजर ऐसे नेटवर्कों पर भी हैं जोकि रोहिंग्याओं को भारत में प्रवेश कराने के खेल में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसफ ने अवैध रूप से घुस रहे 87 रोहिंग्याओं को पकड़ा
इस बीच बीएसएफ डीजी केके शर्मा ने बताया की भारत-बांग्लादेश सीमा पर इस साल की शुरुआत से लेकर 31 अक्टूबर तक अवैध रूप से घुस आए 87 रोहिंग्या मुसलमानों को पकड़ा है और इनमें से 76 रोहिंग्या को वापस लौटा दिया गया है। शर्मा का कहना है कि रोहिंग्याओं से पूछताछ में पता चला है कि बांग्लादेश के शिविरों में आम सुविधाएं न होने से ये नाख़ुश थे। इसलिए यह लोग वहां नहीं रहना चाहते थे।


भारत के अलग-अलग राज्यों में बसे रोहिंग्याओं की संख्या करीब 36000 है। बीएसफ प्रमुख ने कहा है कि भारत-बांग्लादेश के दुर्गम क्षेत्रों में हम स्मार्ट-फेंसिंग लगाने जा रहे हैं। जोकि घुसपैठ रोकने में मददगार साबित होगी। उन्होंने गृह मंत्रालय से भारत-बांग्लादेश सीमा के लिए पांच अतिरिक्त बटालियनों की तैनाती की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed