{"_id":"58abe2d84f1c1b2b69b23b62","slug":"home-ministry-forwards-mlat-request-to-mea-to-bring-back-vijay-mallya","type":"story","status":"publish","title_hn":"माल्या को भारत लाने की तैयारी तेज, कोर्ट ने विदेश मंत्रालय को भेजा आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
माल्या को भारत लाने की तैयारी तेज, कोर्ट ने विदेश मंत्रालय को भेजा आदेश
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 21 Feb 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
विजय माल्या
- फोटो : Getty
माल्या को वापस भारत लाने के लिए सोमवार को गृह मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय को एक अदालती समन भेजा है। इस समन में मनी लांड्रिंग की जांच के लिए शराब व्यवसायी विजय माल्या को ब्रिटेन से वापस भारत लाने का आदेश है।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय से संपर्क करते हुए गृह मंत्रालय ने उन्हें प्रवर्तन निदेशालय के निवेदन पर मुंबई की विशेष अदालत का आदेश सौंपा। इसमें अदालत ने भारत-ब्रिटेन के बीच हुए पारस्परिक कानूनी सहायता संधि (MLAT) का प्रयोग कर माल्या को देश वापस लाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने इस आदेश को ब्रिटेन के संबंधित विभागों में भेजकर माल्या को वापस भारत भेजने की मांग की है।