फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   home ministry extended residence permit of exiled bangladesh author taslima nasreen

Taslima Nasreen: गृह मंत्रालय ने तसलीमा नसरीन का निवास परमिट बढ़ाया, बांग्लादेशी लेखिका ने शाह को दिया धन्यवाद

Tue, 22 Oct 2024 03:59 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 22 Oct 2024 03:59 PM IST
सार

तसलीमा नसरीन ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा कि 'मेरा भारतीय रेजीडेंस परमिट जुलाई में एक्सपायर हो गया है, लेकिन गृह मंत्रालय उसे रिन्यू नहीं कर रहा है।' तसलीमा नसरीन ने लिखा कि 'भारत मेरा दूसरा घर है और 22 जुलाई के बाद से परमिट रिन्यू न होने से मैं परेशान हूं।'

विज्ञापन
home ministry extended residence permit of exiled bangladesh author taslima nasreen
तसलीमा नसरीन - फोटो : एक्स/तसलीमा नसरीन

विस्तार

भारतीय गृह मंत्रालय ने बांग्लादेश की निर्वासित लेखिका तस्लीमा नसरीन का निवास परमिट बढ़ाने का फैसला किया है। इसके बाद तसलीमा नसरीन भारत में रह सकेंगी। तसलीमा नसरीन ने इस फैसले के लिए गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि तसलीमा नसरीन का भारत में निवास का परमिट एक्सपायर हो गया था। जिसके बाद तसलीमा नसरीन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर गृह मंत्री से मदद मांगी थी। 
विज्ञापन


भारत को बताया दूसरा घर 
तसलीमा नसरीन ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा कि 'मेरा भारतीय रेजीडेंस परमिट जुलाई में एक्सपायर हो गया है, लेकिन गृह मंत्रालय उसे रिन्यू नहीं कर रहा है।' तसलीमा नसरीन ने लिखा कि 'भारत मेरा दूसरा घर है और 22 जुलाई के बाद से परमिट रिन्यू न होने से मैं परेशान हूं। अगर सरकार मुझे भारत में रहने देगी तो मैं शुक्रगुजार रहूंगी।' अब जैसे ही गृह मंत्रालय ने बांग्लादेशी लेखिका का निवास परमिट बढ़ाया तो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया। 
विज्ञापन


फतवा जारी होने के बाद छोड़ दिया था बांग्लादेश
तसलीमा नसरीन साल 2011 से भारत में रह रही हैं। तसलीमा नसरीन के पास स्वीडन की भी नागरिकता है। पिछले महीने उन्होंने कहा था कि वे नियमित रूप से अपने आवेदन का स्टेटस ऑनलाइन चेक करती हैं, लेकिन यह अब भी 'अपडेटिंग' दिखा रहा है, जो इससे पहले कभी नहीं हुआ है। तसलीमा नसरीन की किताब लज्जा और उनकी आत्मकथा अमर मेयेबेला को लेकर बांग्लादेश में विवाद हुआ था, जिसके चलते उनके खिलाफ कट्टरपंथियों ने फतवा जारी कर दिया था। फतवा जारी होने के बाद तसलीमा नसरीन ने बांग्लादेश छोड़ दिया और भारत आ गईं। इसके बाद तसलीमा कई वर्षों तक यूरोप में भी रहीं और इस दौरान उन्होंने स्वीडन की नागरिकता ले ली। हालांकि उनका अधिकतर समय भारत में ही बीतता है और वह भारत को एक महान देश और अपना दूसरा घर बताती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या होता है रेजीडेंस परमिट
भारत में 180 से ज्यादा दिनों तक रहने के लिए विदेशी नागरिकों को रेजीडेंस परमिट लेना अनिवार्य है। इस परमिट की लिमिट खत्म होने के बाद इसे फिर से रिन्यू कराना होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed