{"_id":"5782d7224f1c1b6f0c7fe1e0","slug":"home-ministry-declined-to-give-details-involving-ias-officer-of-ishrat-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"इशरत मामले से जुड़े आईएएस अधिकारी का ब्योरा देने से गृह मंत्रालय का इनकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इशरत मामले से जुड़े आईएएस अधिकारी का ब्योरा देने से गृह मंत्रालय का इनकार
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Mon, 11 Jul 2016 04:45 AM IST
विज्ञापन
गृह मंत्रालय ने इशरत जहां मामले की फाइल नोटिंग से जुड़े सेवा विस्तार पाए आईएएस अधिकारी बी के प्रसाद का ब्योरा देने से इनकार कर दिया है। गौरतलब है कि कथित फर्जी मुठभेड़ में मारी गई इशरत जहां से संबद्ध गायब फाइल की जांच वाली समिति से प्रसाद जुड़े हैं।
विज्ञापन
बी के प्रसाद 31 मई 2016 को रिटायर होने वाले थे, लेकिन उन्हें दो महीने का सेवा विस्तार दिया गया है। आरटीआई के जरिये इस संबंध में मंत्रालय से फाइल नोटिंग की कॉपी मांगी गई थी।
विज्ञापन
बताया गया कि चूंकि फाइल नोटिंग का मामला कैबिनेट की अप्वाइंटमेंट कमेटी से जुड़ा है इसलिए पारदर्शिता कानून के तहत इसकी सूचना नहीं दी जा सकती। प्रसाद 1983 बैच के तमिलनाडु कैडर के आईएएस अधिकारी हैं और उनका कार्यकाल मई में समाप्त होने वाला था।
विज्ञापन
उन्हें दो माह का सेवा विस्तार दिया गया है जो अब 31 जुलाई को समाप्त हो रहा है। सरकारी आदेश में इसका कोई कारण नहीं बताया गया है। गौरतलब है कि बी के प्रसाद हाल ही में उस वक्त सुर्खियों में आ गए थे जब गुम फाइल के मामले में उन पर आरोप लगा कि वह गवाह को सिखा पढ़ा रहे हैं।
हालांकि उन्होंने इस आरोप को खारिज कर दिया था। इस मामले में गृह मंत्रालय ने आरटीआई कार्यकर्ता से कहा कि साबित करे कि वह भारतीय नागरिक है।