Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Ministry: Changes in the number of IPS deputations; ADGs reduced, which posts increased?

गृह मंत्रालय: आईपीएस प्रतिनियुक्ति की संख्या में बदलाव; एडीजी की संख्या में हुई कटौती, किन पदों में इजाफा?

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:03 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले आईपीएस अधिकारियों के स्वीकृत पदों में बदलाव किया है। छह नवंबर 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, डीजी के पद 15 से बढ़ाकर 16 और एसडीजी के 13 से बढ़ाकर 16 कर दिए गए हैं। वहीं, एडीजी के पद 35 से घटाकर 30 कर दिए गए हैं। आईजी के पद भी 150 से बढ़कर 152 हुए हैं। आईबी और सीबीआई में आईपीएस अधिकारियों के सबसे अधिक पद खाली हैं। सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में भी एसपी के सात पद रिक्त हैं।

विज्ञापन
Home Ministry: Changes in the number of IPS deputations; ADGs reduced, which posts increased?
केंद्रीय गृह मंत्रालय - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्र सरकार में आईपीएस प्रतिनियुक्ति के लिए स्वीकृत पदों की संख्या में बदलाव किया गया है। छह जुलाई की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र में बतौर आईपीएस प्रतिनियुक्ति, डीजी के 15 पद रखे गए थे। अब पिछले सप्ताह की रिपोर्ट में ये पद 16 कर दिए गए हैं तो वहीं एसडीजी के पदों में भी इजाफा किया गया है। पहले एसडीजी के 13 पद स्वीकृत थे, अब इनकी संख्या 16 कर दी गई है। खास बात है कि इस बार आईपीएस एडीजी के पदों में कटौती हुई है। पहले इन पदों की संख्या 35 थी, अब इसे घटाकर 30 कर दिया गया है। 
विज्ञापन


ये है छह नवंबर 2026 की रिपोर्ट
केंद्रीय गृह मंत्रालय की इस रिपोर्ट में आईपीएस प्रतिनियुक्ति के पदों में बदलाव किया गया। केंद्र में आईपीएस डीजी और एसडीजी के पद बढ़ाए गए हैं। आईजी के पदों की बात करें तो पहले इनकी संख्या 150 थी, अब इसे बढ़ाकर 152 कर दिया गया है। प्रतिनियुक्ति के लिए आईपीएस डीआईजी और एसपी के पदों की स्वीकृत संख्या में कोई बदलाव नहीं किया गया। मौजूदा रिपोर्ट में आईबी में आईपीएस अधिकारियों के सर्वाधिक पद खाली हैं। इन पदों में डीआईजी के 39 और एसपी के 41 पद शामिल हैं। इसी तरह सीबीआई में भी आईपीएस डीआईजी के 3 और एसपी के 37 पद रिक्त हैं। 
विज्ञापन


पुलिस अकादमी में आईपीएस के 7 पद खाली
सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, जहां पर आईपीएस अधिकारियों की ट्रेनिंग होती है, वहां एसपी के लिए 14 पद स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से सात पद रिक्त हैं। इससे पहले छह जुलाई की रिपोर्ट में भी एसपी के पांच पद खाली पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
9 मार्च 2026 की रिपोर्ट
इस रिपोर्ट के तहत केंद्र में आईपीएस प्रतिनियुक्ति से आने वाले डीजी के 15 पद रखे गए थे। एसडीजी के पदों में कटौती कर इनकी संख्या को 14 कर दिया गया। एडीजी के पदों में इजाफा कर 33 कर दिए गए। आईजी के 150 और डीआईजी के 256 पद तय किए गए थे। एसपी के पद 225 से बढ़ाकर 229 कर दिए गए। 

एक मार्च 2024 की रिपोर्ट
केंद्र में आईपीएस प्रतिनियुक्ति के तहत डीजी के स्वीकृत पदों की संख्या 15 रखी गई थी। स्पेशल डीजी के पद 12, एडीजी के 25 और आईजी के 149 पद स्वीकृत किए गए थे।डीआईजी के 256 और एसपी के 228 पद मंजूर किए गए।

जून 2025 की स्थिति
जून 2025 में डीजी के 15, एसडीजी के 12, एडीजी के 26, आईजी के 150, डीआईजी के 254 और एसपी के 221 पद मंजूर किए गए। 

तब बढ़ाए गए एसडीजी के पद
दिसंबर 2025 की रिपोर्ट में डीजी के 15 पद रखे गए थे, लेकिन एसडीजी के पद 17 कर दिए गए। एडीजी के 30, आईजी के 158, डीआईजी के 256 और एसपी के 225 पद स्वीकृत किए गए थे।


इन विभाग-फोर्स-एजेंसी में तैनात हैं आईपीएस डीजी
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर आईपीएस डीजी की तैनाती जिन विभाग/फोर्स/एजेंसी में की गई है, उनमें बीपीआरएंडी, बीएसएफ, सीबीआई, आईबी, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एफएससीडी एंड एचजी, आईटीबीपी, एनसीआरबी, एनडीआरएफ, एनसीबी, एनएचआरसी, एनआईए, एनपीए, एनएसजी और एसएसबी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed