फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Ministry alerted four northeastern states near Myanmar border for incursions

गृह मंत्रालय ने म्यांमार सीमा से सटे चार पूर्वोत्तर राज्यों को घुसपैठ की घटनाओं को लेकर किया सतर्क 

Sat, 13 Mar 2021 07:42 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 13 Mar 2021 07:42 AM IST
विज्ञापन
Home Ministry alerted four northeastern states near Myanmar border for incursions
भारत-म्यामांर सीमा - फोटो : पीटीआई

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को पड़ोसी देश म्यांमार की सीमा से सटे चार पूर्वोत्तर राज्यों मिजोरम, मणिपुर, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश को घुसपैठ की घटनाओं को लेकर सतर्क किया और कहा कि ऐसी सूरत में वे कानून के मुताबिक कार्रवाई करें। म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के बाद से बड़े पैमाने पर लोगों का विरोध-प्रदर्शन जारी है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि गृह मंत्रालय ने एक पत्र में पूर्वोत्तर के चार राज्यों को म्यांमार सीमा पार से सरकारी अधिकारियों और आम नागरिकों के अवैध प्रवेश को लेकर आगाह किया और ऐसी परिस्थिति से निपटने के लिए सभी सावधानियां बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मिजोरम सरकार ने हाल ही में कहा था कि म्यांमा से 16 लोग राज्य की सीमा में प्रवेश कर गए, जिनमें से 11 ने दावा किया कि वे पुलिसकर्मी थे। बाद में म्यांमार ने अपने आठ पुलिसकर्मियों को उन्हें सौंपने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने भी कहा था कि म्यांमार के लोगों ने उनके राज्य में भी प्रवेश की कोशिश की थी लेकिन सुरक्षा बलों की भारी तैनाती देखकर वे वापस लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed