{"_id":"5da940648ebc3e015c0cc4cf","slug":"home-ministry-agrees-to-grant-ration-money-allowance-to-all-personnel-of-crpf-upto-commandant","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ कमांडेंट स्तर तक के हर कर्मी को मिलेगा राशन मनी भत्ता, गृह मंत्रालय सहमत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीआरपीएफ कमांडेंट स्तर तक के हर कर्मी को मिलेगा राशन मनी भत्ता, गृह मंत्रालय सहमत
Fri, 18 Oct 2019 10:02 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 18 Oct 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
गृह मंत्रालय पहुंचा प्रतिनिधिमंडल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कमांडेंट स्तर तक के सभी कर्मियों को राशन मनी भत्ता दिया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसे लेकर अपनी सहमति व्यक्त की है।
इससे पहले सितंबर के आखिरी हफ्ते में गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ जवानों के पास राशन के पैसे नहीं होने की खबरों को गलत बताया था। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता की तरफ से जारी बयान में कहा गया था कि केंद्र सरकार ने जुलाई महीने के लिए दो लाख से अधिक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को राशन भत्ते का भुगतान कर दिया है।
बयान में कहा गया था कि गृह मंत्रालय की ओर से 12 जुलाई को राशन अलाउंस के तौर पर हर सीआरपीएफ कर्मी को 22,144 एरियर दिया गया है। यह राशि छह महीनों के अलाउंस के बराबर है। बयान में कहा गया था कि सितंबर महीने के आरएमए का भुगतान भी जल्द ही किया जाएगा।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय के अनुसार यह रकम राशन मनी अलाउंस लेने वाले दो लाख से ज्यादा जवानों को दी गई थी। लिहाजा राशन मनी अलाउंस की रकम न मिलने की बात एक दम झूठ है।

Home Ministry agrees to grant Ration Money Allowance (RMA) to all personnel of Central Reserve Police Force upto the level of Commandant, irrespective of place of deployment
— ANI (@ANI) October 18, 2019