फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Minister speaks to CMs of Assam, UP, Gujarat on flood situation; assures Central assistance news in hindi

Amit Shah: अमित शाह ने तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की बात, बाढ़ और बारिश से बिगड़े हालात की ली जानकारी

Mon, 15 Jul 2024 02:14 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 15 Jul 2024 02:14 PM IST
सार

अमित शाह ने राज्य में बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली। वहीं सभी मुख्यमंत्रियों ने मौजूदा स्थिति और अब तक उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी।
 

विज्ञापन
Home Minister speaks to CMs of Assam, UP, Gujarat on flood situation; assures Central assistance news in hindi
अमित शाह - फोटो : X/BJP4India

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को असम, उत्तर प्रदेश और गुजरात के मुख्यमंत्रियों से बात कर तीनों राज्यों में बाढ़ और भारी बारिश के कारण उपजी स्थिति का जायजा लिया। साथ ही केंद्र की ओर से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि शाह ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा से टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने राज्य में बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली। शर्मा ने मौजूदा स्थिति और अब तक उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बात की। केंद्रीय गृह मंत्री ने दोनों राज्यों में भारी बारिश के बाद नदियों में बढ़ते जलस्तर के कारण पैदा हुई स्थिति का जायजा लिया। शाह ने तीनों मुख्यमंत्रियों को स्थिति से निपटने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैकड़ों जानें जा चुकी हैं
बता दें, असम में बाढ़ और बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 109 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य के कछार, चिरांग, दरांग, धेमाजी, धुबरी, डिब्रूगढ़, गोलपाड़ा, गोलाघाट, जोरहाट, कामरूप, कामरूप मेट्रोपॉलिटन, करीमगंज, माजुली, मोरीगांव, नागांव, नलबाड़ी और शिवसागर जिलों में 5,97,600 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में लगभग 1,500 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं और बारिश से संबंधित घटनाओं में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed