{"_id":"645065ed36d15a71400d0717","slug":"home-minister-shah-attend-program-to-be-held-on-may-9-in-kolkata-on-birth-anniversary-of-rabindranath-tagore-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amit Shah: नौ मई को कोलकाता जाएंगे गृह मंत्री अमित शाह, टैगोर जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Amit Shah: नौ मई को कोलकाता जाएंगे गृह मंत्री अमित शाह, टैगोर जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल
Tue, 02 May 2023 06:52 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Tue, 02 May 2023 06:52 AM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता स्वपन दासगुप्ता ने कहा कि निमंत्रण एक सांस्कृतिक संगठन ‘खोला हवा’ (खुली हवा) से दिया गया है। उसके अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री समारोह में शामिल होंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गृह मंत्री अमित शाह रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर कोलकाता में 9 मई को होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता स्वपन दासगुप्ता ने कहा कि निमंत्रण एक सांस्कृतिक संगठन ‘खोला हवा’ (खुली हवा) से दिया गया है। उसके अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री समारोह में शामिल होंगे। सांस्कृतिक संगठन के संचालक दासगुप्ता ने कहा, अमित शाह टैगोर के दर्शन और आध्यात्मिकता से प्रेरित हैं। वह वर्षों से इस देश के लोगों पर कायम गुरुदेव के प्रभाव पर बात करेंगे।
विज्ञापन
‘द केरल स्टोरी’ पर विवाद, सच्चाई साबित करने पर इनाम की पेशकश
तिरुवनंतपुरम। ‘द केरल स्टोरी’ ने राज्य में अपने तथ्यात्मक आधार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मामले पर राजनीतिक बहस छेड़ दी है। इस बीच, एक मुस्लिम वकील व अभिनेता सी शुक्कुर ने कहा कि 32 महिलाएं अपना धर्म परिवर्तन करने के बाद आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) में शामिल हो गई, इसे साबित करने वाले को वह 11 लाख रुपये देंगे। उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में कहा है, मैं उन लोगों को 11 लाख रुपये दूंगा, जो उन महिलाओं के नाम और पते मुझे देगा, जिन्हें केरल के मुस्लिम युवाओं द्वारा इस्लाम में परिवर्तित करके इस्लामिक स्टेट की सदस्य बनाया गया था।
विज्ञापन
अमर उजाला में कार्यरत मनीष कुमार का आकस्मिक निधन
अमर उजाला में कार्यरत मनीष कुमार मणि का बीते रविवार को महज 31 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। उन्होंने एक मई, 2013 को बनारस संस्करण में कार्यभार ग्रहण किया था। मनीष अभी क्रय विभाग में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। वह मूल रूप से बिहार के सहरसा जिले के रहने वाले थे। उनके परिवार में मां, दो छोटे भाई, पत्नी और 10 माह की एक बेटी है।
विज्ञापन
4.5 करोड़ की प्रतिबंधित दवाओं के साथ तीन गिरफ्तार
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की मुंबई इकाई ने मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े एक अंतर-राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। महाराष्ट्र के ठाणे जिले से 4.5 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित दवाओं के साथ ठाणे के भिवंडी इलाके से पीएस वीर और रोहन को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो किलोग्राम मेफेड्रोन मिली। पूछताछ में उन्होंने अपने आपूर्तिकर्ता आईजीएन अंसारी का नाम बताया, जिसके बाद उसको भी गिरफ्तार कर लिया गया।
नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार लाखों रुपये के नशीले पदार्थ जब्त
महाराष्ट्र पुलिस ने नवी मुंबई में एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 11.6 लाख रुपये मूल्य का प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किए हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर नवी मुंबई पुलिस के मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ ने तलोजा इलाके में एक फ्लैट पर छापा मारा। पुलिस ने बताया कि आरोपी बोनिफेस एमेनिके (45) को पकड़ा गया है।